अन्यकारोबारकुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

होमेंद्र महंत 8 वी बार बने न्यू हिमाचल हिल ट्रक ऑपरेटर यूनियन कुल्लू मनाली के अध्यक्ष

तारा चंद ठाकुर को सौंपी चेयरमैंन की जिम्मेदारी

उपाध्यक्ष विशाल सूद महासचिव प्रकाश ठाकुर,कोषाध्यक्ष कर्म चंद ठाकुर संभालेंगे जिम्मा
अड्डा इंचार्ज कुल्लू टहल सिंह, अड्डा इंचार्ज मनाली संजीव पाल चुने
न्यूज़ मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में न्यू हिमाचल  हिल ट्रक ऑपरेटर यूनियन कुल्लू मनाली के त्रैबार्षिक चुनाव में होमेंद्र महंत को आठवीं बार अध्यक्ष चुना जबकि ताराचंद ठाकुर को दूसरी बार चेयरमैन की जिम्मेवारी  सौंपी, उपाध्यक्ष विशाल सूद महासचिव प्रकाश ठाकुर कोषाध्यक्ष कर्म चंद ठाकुर अड्डा इंचार्ज कुल्लू टहल सिंह व अड्डा इंचार्ज मनाली संजीव पाल को चुना। न्यू हिमाचल  हिल ट्रक यूनियन कुल्लू मनाली  के कार्यालय अखाड़ा बाजार में चुनाव पर्यवेक्षक एडवोकेट सुनील ठाकुर और सुरेश शर्मा ने सभी नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस दौरान कई सदस्य मौजूद रहे ।
न्यू हिमाचल हिल ट्रक ऑपरेटर यूनियन कुल्लू मनाली के चेयरमैंन तारा तारा चंद ठाकुर ने कहा कि 3 साल के लिए नई कार्यकारिणी  गठन  मतदान के द्वारा किया गया है ।उन्होंने कहा कि ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन के सदस्यों ने उन्हें दूसरी बार चेयरमैन बनाया है ऐसे में सभी सदस्यों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरा प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि ट्रक ऑपरेटरों की विभिन्न समस्याओं को समाधान के लिए सरकार व प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा ताकि ट्रक ऑपरेटरों की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके उन्होंने कहा कि ट्रक ऑपरेटर देश प्रदेश के विकास में लगातार सहयोग दे रहे हैं। जिससे लोगों को खाद्य सामग्री की ट्रांसपोर्टेशन के लिए दिन-रात 24 घंटे सेवाएं दे रहे है।उन्होंने कहा कि  ट्रक ऑपरेटर की कई समस्याएं हैं जिनका समाधान करने के लिए आगामी समय में प्रशासन व सरकार के समक्ष रखा जाएगा।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now