क्षयरोग उन्मूलन में पंचायती राज प्रतिनिधि और गैर सरकारी संगठन सक्रिय भूमिका का निर्वहन करे-रजनीश शर्मा
कहक्षय रोग संबंधित जानकारी "टीबी आरोग्य साथी" ऐप पर भी उपलब्ध

न्यूज मिशन
केलांग 27 मार्च
उपमंडल अधिकारी नागरिक केलांग रजनीश शर्मा ने कहा कि ज़िला में क्षय रोग के उन्मूलन को लेकर संस्थागत गतिविधियों के प्रभावशाली क्रियान्वयन में आयुष विभाग के साथ पंचायती राज प्रतिनिधियों व गैर सरकारी संगठनों की भी सक्रिय जन सहभागिता सुनिश्चित बनाएं ।एसडीएम केलांग ने यह निर्देश आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय क्षय रोग उन्मूलन समिति ,जिला टीबी फोरम व राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए । रिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण विभाग द्वारा ज़िला में क्षय रोग उन्मूलन के लिए उठाए जा रहे आवश्यक कदमों की समीक्षा करते हुए उन्होंने ने प्रभावी टेस्टिंग और जागरूकता गतिविधियों को बढ़ाने के साथ विशेष कार्य योजना के तहत कार्य करने व टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला में निर्धारित किए गए लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।उन्होंने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी रोगियों की सहायता के लिए नि:क्षय मित्र बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों और गैर सरकारी संगठनों के लक्ष्य भी निर्धारित किए।उन्होंने बताया कि नि:क्षय मित्र बनकर रोगियों के लिए पोषण किट देकर और जांच व रोजगार से जुड़ी मदद कर अपना सहयोग दें व नि:क्षय मित्र बनने के लिए https://communitysupport.
उन्होंने कहा कि क्षय रोग से संबंधित जानकारी के लिए ” टीबी आरोग्य साथी” ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त टोल फ्री हेल्पलाइन 1800116666 और 01900202806 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है ।जिला क्षय रोग नियंत्रणअधिकारी डॉ जगदीश चन्द ने बताया कि सामान्य क्षय रोगी को अपने पोषण के लिए इलाज की अवधि के दौरान हर महीने 500 रुपए की राशि व 750 रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाते हैं । जबकि एमडीआर रोगी के लिए यह राशि 1500 रुपए है तथा इस राशि को सीधे रोगी के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है। रोगी की पहचान करने और उसकी टेस्टिंग के लिए आशा वर्कर को भी विशेष प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया गया है।बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रोशन ने बताया कि जिला में राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम में 30 बीमारियों के स्कूली बच्चों के लिए मुफ्त इलाज का प्रावधान है बैठक में सहायक आयुक्त डॉ रोहित शर्मा व अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे |



