कारोबारकुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

नवदंपति पवन और प्रियंका पेंटिंग के माध्यम से लाहौल स्पीति की बुद्विज्म प्राचीन संस्कृति का कर रहे संरक्षण

पारंपारिक सोतक पेंटिंग,बुद्धिज्म आर्ट,पकपोर,मंदिरों की पेंटिंग से चला रहे व्यवसाय

लाहौल स्पीति की प्रसिद्ध थांका पेंटिंग की देशा विदेश में भारी डिमांड

न्यूज मिशन

कुल्लू

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति  के नवदंपति पवन और प्रियंका पेटिंग के व्यवसाय से लाहौल स्पीति पारंपारिक प्राचीन बुद्विज्म संस्कृति संरक्षण कर रहे है। पिछले 5 वर्षो से पेटिंग का व्यवसाय चला रहे है। पवन और प्रियंका की पेंटिंग की डिमांड देश-में ही नहीं अपितु विदेशों में भी है। पिछले 2 वर्षों से पवन ,प्रियंका की पेंडिंग स्कॉटलैंड, कनाडा, अमेरिका में डिमांड बढी है जिसके चलते पेटिंगस से अपना व्यवसाय चला रहे है। पेंटिंगस आर्टिस्ट पवन शर्मा ने कहा कि बचपन से ही पेंटिंगस बनाने का शौक था उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे पेंटिंग को व्यवसायिक तौर पर शुरू किया।  उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों से सैकड़ों की संख्या में पेंटिंग बनाई  और उससे अपना व्यवसाय चला रहे है।उन्होंने कहाकि पेटिंगस के द्वारा  देवी देवताओं के मंदिर, बुद्विज्म  गोंपो की पेंटिंगस बना रहे है।  पिछले 2 वर्षों में पेटिंगस की डिमांड विदेशों में भी है।उन्होंने कहाकि पेटिंगस से उनके व्यवसाय को लाभ मिल रहा है।

पेंटिंगस आर्टिस्ट प्रियंका ने कहा कि मैंने पहले मॉडर्न आर्ट पेंटिंग की जिसके बाद मैंने धर्मशाला में थांका का पेंटिंग बनाना सीखा और थांका पेंटिंग बनाना शुरू किया। उन्होंने कहा कि मैंने और मेरे पति ने मिलकर केलांग में पेंटिंग स्टूडियो निकाला जहां पर छोटे बच्चों को भी पेंटिंग सिखाई जाती है। उन्होंने कहा की बुद्धिज्म पेंटिंग की संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने कहाकि बुद्विज्म पेटिंग की डिमांड देश में नहीं विदेशों में भी है ऐसे में डिमांड को पूरा करने के लिए लगातार पेटिंगस तैयार की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now