कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
सरकार ,प्रशासन नींद से जागे दोषियों के खिलाफ कड़ी करें-रुमित ठाकुर
कहा-मणिकर्ण में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाना मंदिरों में तोड़फोड़ करना हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करना निंदनीय शर्मनाक
ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने किया मणिकरण की घटना के खिलाफ धरना प्रदर्शन
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला की धार्मिक पर्यटन नगरी में 5 मार्च को हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद विभिन्न संगठनों के द्वारा विरोध में लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं इसी कड़ी में कुल्लू जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी देवभूमि क्षेत्रीय स्वर्ण समाज के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रोहित ठाकुर ने एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा और डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग को ज्ञापन सौंपकर शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की
वीओ- देवभूमि क्षेत्रीय स्वर्ण समाज पार्टी के। प्रदेशाधक्ष रोहित ठाकुर ने कहा कि धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकरण में शरारती तत्वों के द्वारा सैकड़ों की संख्या में तलवार लेकर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए और वहां पर मंदिरों को नुकसान पहुंचाया गया जिससे हिंदू समाज की भावनाओं को आहत किया गया उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से हिमाचल में आकर यहां के देवी-देवताओं का अपमान हिंदू धर्म के लोगों की भावनाओं को आहत करना निंदनीय और शर्मनाक है उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन की नाक तले इतनी बड़ी घटना घटित हुई है लेकिन उसके बावजूद कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है 1 सप्ताह बीत जाने के बाद भी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर इतने सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं बावजूद इसके अब तक पुलिस प्रशासन के द्वारा एक भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं की गई है यह दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार प्रशासन निष्पक्ष जांच करें जो भी दोषी है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार बाहरी राज्यों से सैकड़ों मोटरसाइकिल में बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग और बहनों में बड़े-बड़े झंडे लगाकर पर्यटक यहां पर पहुंच रहे हैं ऐसे में उन पर पुलिस प्रशासन कानून के तहत कार्रवाई क्यों अमल में नहीं ला रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार वोट बैंक के लालच में इस घटना को छोटी घटना बताकर दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने इस घटना के बाद स्थानीय लोगों के घरों दुकानों वाहनों व मंदिर को जो नुकसान पहुंचा है। प्रदेश सरकार उन शरारती तत्वों के खिलाफ जल्द कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें।



