बिलासपुर में सभी धर्मों के लोगों ने धूमधाम से मनाई होली।
न्यूज़ मिशन
बिलासपुर
सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सत्यदेव शर्मा की अध्यक्षता में होली के पावन अवसर पर सभी धर्मों के लोगों के साथ होली पर्व मनाया।पंडित सत्यदेव शर्मा ने बताया कि जिला बिलासपुर की प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब एवं लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने साथ मिलकर सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के बैनर तले होली का पर्व मनाया।
सर्व धर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के बैनर तले सभी पदाधिकारियों एवं सभी धर्मों के लोगों ने होली के पावन अवसर पर जिला बिलासपुर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक एवं अतिरिक्त उपायुक्त निधि पटेल एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन के साथ होली बड़ी धूम-धाम से मनाई तथा आपसी भाईचारे का संदेश पूरी दुनिया में दिया। इस मौके पर सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राज्य उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनी, राज्य सचिव तनवीर खान, बिल्किश खान, लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारी सुनंदा सुद , दीक्षा शर्मा, अक्षिता ठाकुर एवं एवं हिमाचल रेनबो स्टार क्लब के संस्थापक अध्यक्ष इशान अख्तर, प्रधान अजय कौशल एव पदाधिकारी निशा शर्मा, नितीश ठाकुर, जोगिंदर कुमार , अनवेश शर्मा, इत्यादि अन्य पदाधिकारीगण विशेष रूप से मौजूद रहे।