भाजपा सरकार में मनाली विधानसभा क्षेत्र की जनता को विभिन्न प्रकार सुविधाएं देने के लिए दर्जनो योजनाओं के लिए बजट का किया प्रावधान- गोविंद सिंह ठाकुर
कहा-रायसन में विधायक प्राथमिकता में 9 करोड़ से डबल लेन ब्रिज से 12 पंचायतों के लोगों को मिलेगी यातायात की सुविधाएं
न्यूज़ मिशन
मनाली
मनाली विधानसभा क्षेत्र की जनता को हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूर्व भाजपा सरकार में विभिन्न योजनाओं के निर्माणाधीन कार्य युद्ध पर चलाए गए थे।यह बात पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कही।उन्होंने कहा कि रायसन में व्यास नदी पर 9 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन 80 मीटर डबललेन पुल के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015-16 में उन्होंने अपनी विधायक प्राथमिकता में इस पुल डाला था। 2020 में इस पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण कार्य को देखकर अति प्रसन्नता हुई।
पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने जनता से वादा किया था कि लेफ्ट बैंक और राइट बैंक के बीच जगह जगह पर कनेक्टिविटी को बढ़ाएंगे। उसी दृष्टि से जनता से किया हुआ वादा पूरा किया। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि यह पुल वामतट कुल्लू-मनाली को नेशनल हाईवे तीन से जोड़ेगा। इससे वामतट की लगभग 12 पंचायतों के हजारों लोगोें को आवागमन की सुविधा मिलेगी। किसानों व बागवानों को उनके उत्पाद फल व सब्जी मंडी बंदरोल तक लाने में भी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण की मांग लंबे समय से चली आ रही थी।
पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्होंने इसी तरह विधायक प्राथमिकता के माध्यम से 17 मिल के पास व्यास नदी पर भी पुल का निर्माण कर जनता को समर्पित किया है।