बड़ी खबर
-
सेउबाग में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए दिव्यांगता पहचान कार्यशाला आयोजित।
न्यूज मिशन कुल्लू आश बाल विकास केन्द्र द्वारा दिव्यांगता पहचान कार्यशाला का अयोजन किया गया। श्री दीपक शर्मा पर्यवेक्षक वृत सेवबाग…
Read More » -
भारत के सबसे दूरदराज के क्षेत्रों में चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों को पार करते हुए पैकेज डिलीवर कर रहे है फ्लिपकार्ट के डिलीवरी पार्टनर्स
न्यूज मिशन कुल्लू,17, सितंबर, 2024, आज हम सभी बस कुछ क्लिक के साथ अपने दरवाजे तक प्रोडक्ट्स की डिलीवरी की सुविधा का आनंद ले रहे हैं।ऐसी हर सफल डिलीवरी के पीछे धैर्य,प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प की एक कहानी छिपी होती है।फ्लिपकार्ट के डिलीवरी पार्टनर्स के लिए यह प्रतिबद्धता उन्हें भीड़भाड़ वाले शहरों एवं हाईवे से दूर भारत के कुछ सबसे दूरदराज के इलाकों तक ले जाती है। इनमें कई ऐसी जगहें भी हैं जहां की भौगोलिक परिस्थितियों को पार करना वाकई मुश्किल होता है।श्रीनगर की बर्फीली सड़कों से लेकर कुन्नूर के पहाड़ी जंगलों तक फ्लिपकार्ट के डिलीवरी पार्टनर अतिरिक्त प्रयास करते हैं जिससे देश के सबसे दूरदराज के क्षेत्रों तक ई.कॉमर्स को पहुंचाने का फ्लिपकार्ट का वादा पूरा किया जा सके। हिमाचल प्रदेश के 21 वर्षीय पुष्प राज फ्लिपकार्ट के फुलटाइम डिलीवरी पार्टनर हैं।कंपनी के साथ उनके सफर की शुरुआत तब हुई जब उनके एक दोस्त ने डिलीवरी पार्टनर के रूप में काम के अवसर के बारे में उन्हें बताया।नई जगहों पर जाने के शौक और बेहतर आजीविका कमाने की प्रतिबद्धता के साथ पुष्प ने इस काम को दिल से अपनाया। एक छात्र होने के बावजूद पुष्प ने बहुत काबीलियत के साथ फुलटाइम डिलीवरी पार्टनर के रूप में अपनी भूमिका और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाया है जो उनकी महत्वाकांक्षा और क्षमता का प्रतीक है।मंडी के रहने वाले पुष्प अब कुल्लू में काम करते हैं और भारत के सबसे दूरदराज और खूबसूरत क्षेत्रों में से एक में पैकेज डिलीवर करते हैं। इस काम का डायनामिक नेचर और अलग.अलग जगहों पर जाने का मौका ही पुष्प को सबसे ज्यादा पसंद आता है।वह कहते हैं यह एक ट्रैवलिंग जॉब है जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। डिलीवरी के दौरान मुझे बहुत सी अलग.अलग जगहों पर जाने का मौका मिलता है। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र में काम करने का मतलब है पतली सड़कों और खड़ी एवं ऊबड़.खाबड़ पगडंडियों से सामना। पुष्प मॉनसून के दौरान डिलीवरी को याद करते हैं जब उन्हें बीच रास्ते में अपनी बाइक को खड़ा करके बाकी का रास्ता पैदल ही पार करना पड़ा था क्योंकि सड़क खराब थी। शारीरिक श्रम और डिलीवरी पार्टनर्स की व्यस्त जीवनशैली के बावजूद पुष्प इस भूमिका को अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानते हैं।पुष्प जिन क्षेत्रों में डिलीवरी करते हैं वहां इस काम से स्थानीय लोगों के जीवन पर पड़ने वाला सकारात्मक प्रभाव पुष्प को इस काम के प्रति और भी समर्पित कर देता है। हिमालयी क्षेत्र के बहुत से दूरदराज के गांवों में लोगों के लिए बाजार तक जाना मुश्किल होता है लेकिन फ्लिपकार्ट की सर्विस ने वहां रहने वालों को उनके घर पर ही जरूरी वस्तुएं मंगाने में सक्षम बनाया है। पुष्प बताते हैं सबसे अच्छी बात है कि इन लोगों को अब अपनी जरूरत की वस्तुओं के लिए कहीं दूर नहीं जाना पड़ता है।फ्लिपकार्ट के साथ वे कोई भी सामान ऑर्डर कर सकते हैं और वह सामान उनके दरवाजे पर पहुंचा दिया जाता है।अब तक करीब 3 से 4 हजार डिलीवरी पूरी कर चुके पुष्प राज दूरदराज के क्षेत्रों और बाकी देश के बीच की दूरी को कम करने में मदद कर रहे हैं।
Read More » -
लाहौल स्पीति में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ उपायुक्त राहुल कुमार ने स्वच्छता शपथ दिला कर किया।
2 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा पर्यटकों की बढ़ती आमद के चलते स्वच्छता पर अधिक फोकस करने की नितांत आवश्यकता…
Read More » -
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरे कार्यकाल के 100 दिन में 3 लाख करोड रुपए के परियोजनाओं को दी स्वीकृति- बिहारी लाल शर्मा
न्यूज मिशन कुल्लू कुल्लू, विचारधारा में राष्ट्रवाद, उपासना में भारत माता दृष्टि में दूरदृष्टा और सोच में समरसता का भाव…
Read More » -
हिमाचल प्रदेश को जलविद्युत क्षमता के लिए शीर्ष सम्मान मिला
न्यूज मिशन शिमला ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट और एक्सपो में हिमाचल प्रदेश को प्रतिष्ठित “समग्र जलविद्युत क्षमता में सर्वोच्च…
Read More » -
लाहौल में पोषण माह के दौरान कुपोषित बच्चों की वृद्धि निगरानी के लिए फ़ोर्टनाइट मॉनिटरिंग प्लान तैयार -राहुल कुमार
पर्यवेक्षक व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ग्रोथ स्टेटस का आकलन करेंगे न्यूज मिशन केलांग 16सितम्बर जिला लाहौल स्पीति में सितंबर में चल…
Read More » -
स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता के मनोभाव को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में प्रमुखता – डॉ. लाल सिंह
न्यूज मिशन कुल्लू 16 सितंबर। 2024 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती, 2 अक्तूबर 2024, के उपलक्ष्य में युवा कार्यक्रम विभाग,…
Read More » -
विश्व प्रसिद्ध क्रोएशियाई नाटक “द डॉल” का 28वां वर्ल्ड प्रीमियर अटल सदन में17 सितंब र 2024 को दोपहर 2:00 बजे होगा
न्यूज मिशन कुल्लू 16 सितंबर। 2024 भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में संकल्प रंगमंडल शिमला…
Read More » -
अग्निवीरों की वर्ष 2024- 25 की भर्ती दिनांक 18 नवम्बर 2024 से 24 नवम्बर 2024 तक पडल ग्राउंड मंडी (हिमाचल प्रदेश) में होगी
न्यूज मिशन कुल्लू 15 सितंबर। भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय, मंडी ने जानकारी दी है कि, अग्निपथ योजना के अंतर्गत…
Read More » -
कुल्लू जिला में 2 माह बाद एडवेंचर एक्टिविटी हुई बहाल कारोबारियों ने ली बड़ी राहत
रिवर राफ्टिंग पैराग्लाइडिंग जिपलाइन रिवर क्रॉसिंग सहित अन्य गतिविधियों के खुलने से हजारों युवाओं का व्यवसाय हुआ शुरू न्यूज मिशन…
Read More »









