कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

डी ए वी मौहल स्कूल के 12 कक्षा के विदाई समारोह में मिस्टर फेयरवेल देवांश तथा मिस फेयरवेल मितुल चुनी

, मिस्टर पर्सनेलिटी प्रबल तथा मिस पर्सनेलिटी अपर्णा रहे , मिस्टर टैलेंट आकाशदीप तथा मिस टैलेंट अनिता

न्यूज़ मिशन

कुल्लू

कुल्लू जिला के डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल मौहल, कुल्लू में कक्षा बारहवीं का विदाई समारोह विद्यालय के प्रांगण में बहुत धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं द्वारा बारहवीं के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं द्वारा बहुत खूबसूरत परिधानों में फैशन शो प्रस्तुत करके किया गया ।उसके पश्चात बारहवीं के सभी विद्यार्थियों ने मंच पर आकर अपने विद्यालय में प्राप्त अनुभवों को सांझा किया तथा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा उनके व्यक्तित्व के अनुरूप टाइटल प्रदान किए गए। बारहवीं के विद्यार्थी अनुभवों को सांझा करते समय भावुक हो गए। तथा अपने अध्यापकों को प्रेरणा स्रोत मानते हुए भविष्य में विद्यालय का नाम रोशन करने का वादा किया । विदाई समारोह में मिस्टर फेयरवेल देवांश तथा मिस फेयरवेल मितुल रहे , मिस्टर पर्सनेलिटी प्रबल तथा मिस पर्सनेलिटी अपर्णा रहे , मिस्टर टैलेंट आकाशदीप तथा मिस टैलेंट अनिता रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या अंशु सूद ने चुने गए विद्यार्थियों को सैश पहनाकर व उपहार देकर बधाई दी। इसके अतिरिक्त वैशाली, आयुषी ,अपर्णा व महक को कक्षा में पूरे साल शत – प्रतिशत उपस्थिति हेतु ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। अंत में प्रधानाचार्या अंशु सूद ने बारहवीं के सभी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्मरणीय अविस्मरणीय विदाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now