कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

देश में 60  साल प्रदेश में 50 साल  राज करने के बाद भी कांग्रेस को देनी पड़ रही गारंटी- इंदू गोस्वामी

ऐतिहासिक ढालपुर प्रदर्शनी मैदान में कुल्लू मंडल भाजपा महिला मोर्चा के महासम्मेलन में हजारों महिलाओं ने लिया भाग

ऐतिहासिक ढालपुर प्रदर्शनी मैदान में कुल्लू मंडल भाजपा महिला मोर्चा का महासम्मेलन धूमधाम के साथ मनाया
न्यूज मिशन

कुल्लू

पूरे प्रदेश में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा महिला महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुल्लू जिला मुख्यालय ऐतिहासिक प्रदर्शनी मैंदान में  कुल्लू मंडल भाजपा महिला मोर्चा का महासम्मेलन आयोजित किया जिसमें उपसभापति राज्यसभा एवं राष्ट्रीय महिला मोर्चा महामंत्री इंदु गोस्वामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर,एचपीएमसी के वाइस चेयरमैन एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह ,पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ,भाजपा प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी अमित सूद,भाजपा जिलाध्यक्ष  भीम सेन शर्मा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष  मनीषा  सूद, मंडल अध्यक्ष विमला ठाकुर सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।महिला मोर्चा की सभी नेत्रीयों ने मंच से  केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का ब्याख्यान किया।आगामी विधानसभा चुनावों में मिशन रिपीट रिवाज बदलने की हुंकार भरी।
उप सभापति राज्य सभा एवं  राष्ट्रीय महिला मोर्चा महामंत्री इंदु गोस्वामी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से देश प्रदेश की जनता को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें आज कुल्लू जिला के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में कुल्लू भाजपा मंडल का महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया है इस सम्मेलन में दूरदराज से  बूथ बूथ से बड़ी संख्या से महिलाओं ने भाग लिया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2017 विधानसभा चुनावों में महिलाओं में भाजपा के प्रति जो उत्साह था इस बार भी दिख रहा है उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में सरकार रिपीट करेगी और प्रदेश में रिवाज बदलेगा। उन्होंने कहा कि देश आजादी की 76 वी वर्षगांठ मना रहा है ऐसे में 60 साल से अधिक देश में कांग्रेस का शासन रहा है। और प्रदेश में भी 50 साल से अधिक कांग्रेस का शासन रहा है उन्होंने कहा कि ऐसे में 50 साल के बाद भी कांग्रेस को गारंटी  का ऐलान करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अगर 50 वर्षों में प्रदेश में धरातल पर कार्य किया होता महिला सशक्तिकरण के खोखले नारे ना देकर महिलाओं को सम्मान दिया होता महिलाओं के हित में योजनाएं या निर्णय लिए होते महिलाओं को नेतृत्व देते और महिलाओं को अग्रणी भूमिका में लाते तो आज गारंटी देने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं और निर्णय लिए हैं जिससे महिलाओं को स्थानीय निकाय के चुनाव प्रदेश और देश में नेतृत्व मिला है उन्होंने कहा कि आज देश में रक्षा मंत्री वित्त मंत्री विदेश मंत्री और देश की राष्ट्रपति का नेतृत्व दिया है उन्होंने कहा कि भाजपा की महिलाओं के प्रति सोच की महिलाओं की भागीदारी के बिना देश विकास की कल्पना भी नहीं कर सकता उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा के कार्यक्रम में महिलाएं बड़ी संख्या में भाग ले रही है उससे निश्चित है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार रिपीट होगी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विकास के आयाम स्थापित होंगे।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने कहा कि प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में महिला मोर्चा के महासम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं उनका कि आज कुल्लू मंडल में भाजपा महिला मोर्चा के महिला सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश की महिलाओं के साथ मिलकर प्रदेश की दशा और दिशा बदलेगी उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकार नहीं रिवाज बदलने का नारा दिया है उन्होंने कहा कि मंडल के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया है उन्हें कहा कि यह साफ संकेत है कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार रिपीट होगी और रेखा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने जिस प्रकार से महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं बनाई है जिससे महिलाओं को फायदा पहुंचाया जा रहा है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री ग्रहणी योजना, गुड़िया हेल्पलाइन योजना, सहित विभिन्न योजनाओं से महिलाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा आगामी विधानसभा चुनावों में संगठन से कई उम्मीदवारों के लिए टिकट मांगेगी ।उन्होंने कहाकि देश  में 50% महिलाओं की आबादी है ऐसे में भाजपा ने पंचायती चुनावों में 50% आरक्षण देकर महिलाओं को नेतृत्व दिया है।उन्होंने कहाकि आने बाले विधानसभा चुनावों में महिलाए रिवाज बदलने के लिए अहम भूमिका निभाएगी।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशमहामंत्री मांचली ठाकुर ने मंच से कांग्रेस को दहाड़ा ।उन्होंने कहाकि कांग्रेस पार्टी के तथाकथित नेता नारी का हर मंच पर अपमान करते है।उन्होंने कहाकि कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बयान दिया कि गुडिंया छोटी घटना है।उन्होंने कहाकि गुडिया कांड ने प्रदेश को पूरे देश में शर्मसार किया है।उन्होंने कहाकि ऐसे में उस बेटी के मॉ बाप के दर्द को देखों बेटी सुबह स्कूल जाती है और शाम को घर बापिस नहीं आती है और उसकी हत्या होती है।  ऐसे में प्रतिभा सिंह उस घटना को छोटी घटना बताकर अपमान करती है।
उन्होंने कहाकि विक्रमादित्य ने रोहडूं में भाजपा नेत्री के पर अपशब्द कहकर अपमान किया।उन्होंने कहाकि कांग्रेस के नेता विक्रमादित्य भाजपा की महिलाओं को डराने का काम कर रहे है।उन्होंने कहाकि एक भाजपा की सरकार जो हर मंच् पर महिलाओं को सम्मान देने का काम कर रही है दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के विक्रमादित्य महिलाओं का अपमान कर रहे है।उन्होंने कहाकि ऐसे में प्रदेश की महिला सशक्ति प्रदेश में भाजपा को सहयोग देकर सरकार नहीं रिवाज बदलने का काम करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now