ऊना के लमलैहड़ी में स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त 19 छात्र घायल 3 की हालत नाजुक
ऊना -12अगस्त.
ज़िला ऊना के लमलेहड़ी में निजी स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है. हादसे के समय बस में सवार सभी 19 बच्चे घायल हैं. जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. स्कूल से छुट्टी होने के बाद बस छात्रों को घर छोड़ने जा रही थी कि अचानक लमलेहड़ी के समीप बस सड़क से नीचे गिर गई जिसमें सवार सभी छात्रों को चोटें आई है। प्रशासन के मुताबिक बस का ब्रेक फेल होने की वजह से ये हादसा हुआ है.हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. बच्चों के अभिभावक भी रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे.