कामगार बोर्ड के अध्यक्ष राकेश बबली का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन,
पूरे प्रदेश में शोक की लहर दिवंगत आत्मा को सोशल मीडिया में दे रहे हैं श्रद्धांजलि

न्यूज़ मिशन
रामपुर
02 जुलाई. हिमाचल सरकार के कामगार बोर्ड के अध्यक्ष एवं राकेश बबली के किन्नौर प्रवास के दौरान हृदय गति के रुकने से आकस्मिक निधन का समाचार प्राप्त हुआ।राकेश बबली के अचानक निधन के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर चल पड़ी है।हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश बबली का हॉट अटैक पड़ने से निधन हुआ। बबली कामगार बोर्ड के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने जा रहे थे जनजातीय जिला किन्नौर । किन्नौर के निगुलसरी के समीप उन्हें हार्ट अटैक पड़ा । उन्हें तुरन्त वापिस रामपुर की ओर लाया गया। लेकिन रामपुर खनेरी के महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर पहुंचने से पहले उन की मौत हो गई। किन्नौर जाने से पूर्व कुछ देर के लिए बबली रामपुर के सर्किट हाउस में भी रुके। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से चर्चा की और पत्रकारों से भी मुखातिब हुए। बबली की मौत की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता खनेरी महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर में इकट्ठे हो रहे हैं।ऐसे में दिवंगत नेता को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि हरकत कर रहे हैं। राकेश पब्लिक की मृत्यु के बाद उनके समर्थक और चाहने वाले इस खबर को सुनकर बहुत दुखी हैं और भगवान से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने व परिवार को इस दुख को सहन करने हिमत प्रदान करने की प्रार्थना कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित समस्त कैबिनेट मंत्रियों व भाजपा नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।



