कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

व्यास नदी के किनारे रिवर राफ्टिंग व पैराग्लाइडिंग पर्यटन स्थलों पर 50 लाख से तैयार किया जा रहा इंफ्रास्ट्रक्चर- आशुतोष गर्ग

ब्यास नदी के किनारे पर्यटकों के लिए लगाए जा रहे हैं बड़े-बड़े चेतावनी बोर्ड

व्यास नदी के किनारे रिवर राफ्टिंग व पैराग्लाइडिंग पर्यटन स्थलों पर 50 लाख से तैयार किया जा रहा
इंफ्रास्ट्रक्चर- आशुतोष गर्ग
कहा- पर्यटकों के लिए शौचालय चेंजिंग रूम की मिलेगी सुविधा
ब्यास नदी के किनारे पर्यटकों के लिए लगाए जा रहे हैं बड़े-बड़े चेतावनी बोर्ड
न्यूज़ मिशन
कुल्लू मनाली में हर साल पर्यटन सीजन में देश दुनिया से लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं ऐसे में प्रशासन की तरफ से कुल्लू जिला में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए ब्यास नदी के किनारे विभिन्न पर्यटन स्थलों पर 50 लाख रुपए की लागत से इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है ।जिसमें पर्यटकों की सुविधा के लिए शौचालय चेंजिंग रूम व बैठने की उचित सुविधा प्रदान की जा रही है। ऐसे में जिला प्रशासन की तरफ से ब्यास नदी के किनारे रिवर राफ्टिंग पैराग्लाइडिंग पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की सुविधा के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है ताकि देशभर से आने वाले पर्यटकों को शौचालय चेंजिंग रूम ब बैठने की सुविधाएं उपलब्ध होगी।

वीओ-उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि कुल्लू जिला में व्यास नदी के किनारे कई जगह पर्यटक उतर रहे हैं। जिससे कई बार जान माल का नुकसान भी हो रहा है उन्होंने कहा कि इस को लेकर प्रशासन की तरफ से व्यास पार्वती नदी के किनारे जगह-जगह पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। और 3 लोगों के द्वारा भी पर्यटकों को नदी में ना उतरने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से आईईसी एक्टिविटी बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है जिससे कई क्षेत्रों में बड़े-बड़े सूचना बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि मनाली के वशिष्ठ ने व्यास नदी के किनारे पर एक होमगार्ड तैनात किया गया है जिससे क्षेत्र में नदी के पास जाने वाले लोगों को अगाह किया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि इसके इलावा कुल्लू जिला में पर्यटन की दृष्टि से ब्यास नदी के किनारे रिवर राफ्टिंग स्टार्टिंग प्वाइंट और एंडिंग प्वाइंट पर कई तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किए जा रहे हैं जिसके लिए करीब 50 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है उन्होंने कहा कि ब्यास नदी के किनारे दर्जनों ऐसे पर्यटन स्थल है जहां पर पर्यटकों की सुविधा के लिए शौचालय ,चेंजिंग रूम और अन्य प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है । उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ पैराग्लाइडिंग टेक ऑफ साइट और लैंडिंग साइट पर भी इस तरह का स्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा जहां पर पर्यटकों को शौचालय चेंजिंग रूम की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी

बाईट-आशुतोष गर्ग,उपायुक्त कुल्लू
रिपोर्ट- तुलसी भारती संवाददाता कुल्लू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now