15 दिनों तक कुल्लू मनाली व लाहुल स्पिति की वादियों में फ़िल्म के सीन फिल्माए जाएंगे : नकुल खुल्लर
बॉलीवुड स्टार नागार्जुन के बेटे अखिल नागार्जुन पहुंचे बड़ागढ़ रिजॉर्ट मनाली

न्यूज़ मिशन
कूल्लु
बॉलीवुड स्टार नागार्जुन के बेटे अखिल नागार्जुन बड़ागढ़ रिजॉर्ट पहुंचे यहां पहुंचने पर बड़ागढ़ रिजोटर्स एंड स्पा के एमडी एक्सलेंस अवार्ड के विजेता नकुल खुल्लर ने उनका स्वागत किया। अखिल नागार्जुन साउथ फ़िल्म एजेंट की शूटिंग के लिए आये है उनके साथ फ़िल्म की यूनिट भी आई है जिसमें फ़िल्म के सुरेंद्र रेड्डी डायरेक्टर , आलम विजय डी ओ पी , रसूल एलोर फाइट मास्टर भी साथ आए हैं । अखिल नागार्जुन बड़ागढ़ रिजॉर्ट एंड स्पा में 15 दिनों के लिए रुकेंगे और फ़िल्म के शॉट नगर, मनाली, हामटा व लाहुल स्पीति की लोकेशन में फ़िल्म के सीन फिल्माए जाएंगे। नकुल खुल्लर ने बताया कि उनके रिजॉर्ट्स में बॉलीवुड हस्तियां आती रहती हैं और सभी बॉलीवुड हस्तियों का स्वागत करते हैं। उंन्होने कहा कि इनके वहाँ शिल्पा शेटी, नागार्जुन , रणवीर कपूर, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, अक्षय कुमार, करीना कपूर, विद्या वालन, साउथ स्टार प्रनाली व अन्य बॉलीवुड स्टार आ चुके हैं। बॉलीवुड स्टार्स के साथ गुरू रवि शंकर, सुधांशु महाराज भी इस रिजॉर्ट्स में ठहर चुके हैं। बड़ागढ़ रिजॉर्ट्स एन्ड स्पा नेताओं का भी पसंदीदा होटल रह चुका है ।



