अंतरराष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि की सांस्कृतिक संध्याओं में पहाड़ी व पंजाबी कलाकार मचाएंगे धमाल
हिमाचल प्रदेश का पुलिस बैंड रहेगा पहली स्टार नाइट के आकर्षण का केंद्र

2 मार्च को कांगणी में बने देव संस्कृति सदन का सीएम करेंगे लोकार्पण
सांस्कृतिक संध्या में दिव्यांग बच्चों के लिए भी रखे गए हैं कार्यक्रम
न्यूज़ मिशन
मंडी
अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव और मेला बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर 2 मार्च को करेंगे। वहीं समापन समारोह प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के कर कमलों द्वार किया जाएगा। शनिवार को मंडी में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि इस वर्ष ट्रायल के तौर पर एक अतिरिक्त सांस्कृतिक संध्या 8 मार्च को शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर की जाएगी। जिसे शहीदों को नमन नाम दिया गया है। इसके अलावा 2 से 7 मार्च तक सभी सांस्कृतिक संध्याएं पड्डल मैदान में ही होंगी। उन्होंने बताया कि 2 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री मेले के शुभारंभ से पहले कांगनी में बने देव संस्कृति सदन का लोकार्पण भी करेंगे। उन्होंने बताया कि मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में स्टार नाइट हिमाचल पुलिस बैंड रहेगा, 3 मार्च को इंद्रजीत, 4 मार्च को पंजाबी गायक मनकीरत औलख, 5 मार्च को नरेंद्र ठाकुर, 6 मार्च को कुलदीप शर्मा, 7 मार्च को पंजाबी गायक मनिंदर भुट्टर लोगों का मनोरंजन करेंगे। जबकि 8 मार्च को गजल व सूफी कार्यक्रम मंडी शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर आयोजित किया जाएगा। डीसी मंडी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेले के लिए सभी तैयारियां जोरों पर है। डीसी मंडी ने बताया कि मेले के लिए अभी तक दो करोड़ 10 लाख के लगभग रूपये जुटा लिए गए हैं जबकि अभी कुछ रिसोर्सिस से धन आना बाकि है। उन्होंने सभी को मंडी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी का न्यूंद्रा भी दिया।इस मौके पर एडीसी मंडी जतिन लाल ने बताया कि इस वर्ष पहली बार प्रदेश भर के दिव्यांग, अनाथ और कुपोषित लगभग 200 बच्चों का जन्मदिवस सामूहिक रूप से शिवरात्रि महोत्सव के दौरान मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में भी दिव्यांग बच्चों के डांस और फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। जतिन लाल ने बताया कि इसके साथ ही विभिन्न विभागों के द्वारा जलेब में भी जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न झांकियों का आयोजन किया जाएगा।- जतिन लाल, एडीसी प्रेसवार्ता में मौजूद एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य पर पुलिस विभाग के द्वारा विभिन्न प्रकार की खेलों का आयोजन 2 से 8 मार्च तक करवाया जाएगा। जिसमें कुछ गेम्स में नेशनल स्तर की टीमें भी भाग लेंगी। इसके साथ ही 6 मार्च को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर मैराथन का आयोजन भी करवाया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि मेले के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा जिससे सुरक्षा और यातायात को सुनिश्चित किया जाएगा।



