क्राइम

कुल्लू के  बन्दरोल में व्यास नदी में कूड़ा फैकने बाले पॉल्यूशन बोर्ड ने की कड़ी कार्रवाई

पॉल्यूशन बोर्ड  के एसडीओ सुनील शर्मा ने मौके पर पहुंच जीप मालिक से कूड़ा करकट भी उठाया
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के बांदरोल क्षेत्र में जीप में भरकर कूड़ा कचरा व्यास नदी में फेंकने वाले बहन मलिक के खिलाफ पॉल्यूशन बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की है। पॉल्यूशन बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुनील शर्मा ने सोशल मीडिया और मीडिया में वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और वीडियो के आधार पर जीप मलिक के खिलाफ ₹5000 का जुर्माना किया है और व्यास नदी में  कूड़ा करकट को भी उठकर कार्रवाई अमल में लाई है। पॉल्यूशन बोर्ड  के एसडीओ सुनील शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया और मीडिया चैनलों में व्यास नदी में वहां से कूड़ा करकट फेंकने का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद उसे वीडियो की जांच की गई और वीडियो के आधार पर जीप मलिक को ठोस कूड़ा कचरा एक्ट कानून 1995 के तहत कानून का उल्लंघन करने पर कार्रवाई अमल में लाई है उन्होंने कहा कि पॉल्यूशन बोर्ड के द्वारा पर्यावरण नदी नालों को दूषित करने बालों पर लगातार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now