कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
पटवारी और कानून को की हड़ताल से सरकार के राजस्व को हो रहा भारी नुकसान – अमन कश्यप
कहा -अनिश्चितकालीन हड़ताल के 6 दिन के बाद भी सरकार ने की बार्ता कर्मचारियों की मांगों पर सरकार नहीं कर रही गौर

कुल्लू में मांगों को लेकर पटवारी कानूनगो छठे दिन भी पेड़ डाउन स्ट्राइक पर डटे
न्यूज मिशन
कुल्लू
पूरे प्रदेश में पटवारी एवं कानूनगो 6 दिनों से पेन डाउन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है ऐसे में कुल्लू जिला में भी राजस्व विभाग के पटवारी एवं कानूनगो 5 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हैं ।पटवारी एवं कानूनगो कर्मचारी स्टेट कैडर की नोटिफिकेशन को वापस लेने की मांग पर अड़े है।
कुल्लू जिला संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ के सचिव अमन कश्यप ने कहा कि पेन डाउन अनिश्चितकालीन हड़ताल का छठा दिन है उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पटवारी एवं कानून को स्टेट कैडर की नोटिफिकेशन का जो निर्णय किया है उसका विरोध पूरे प्रदेश में लगातार किया जा रहा है उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि पटवारी और कानूनगो जनता का काम करना चाहते हैं और उसके लिए वह सरकार के साथ है लेकिन सरकार की तरफ से पिछले 6 दिन में जहां वार्ता के लिए बुलाना चाहिए था लेकिन ऐसा सरकार की तरफ से कोई पहल नहीं की गई है उन्होंने कहा कि जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और सरकार के राजस्व को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि पटवारी और कानून को की मुख्य मांग स्टेट कैडर के नोटिफिकेशन को सरकार वापस ले। इसके अलावा पटवार खानों ऑन में सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए ताकि पटवारी को सरकार के ऑनलाइन कार्यों करने के लिए सुविधा हो सके।



