बड़ी खबरलाहुल और स्पीतिस्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश
अल्पसंख्यक वर्गों के उत्थान और कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का करें व्यापक प्रचार-प्रसार- उपायुक्त राहुल कुमार

न्यूज मिशन
केलांग, 20 फरवरी 2025..
.. जनजातीय जिला लाहौल स्पिति में अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए केन्द्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय के सभागार कक्ष में किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त राहुल कुमार की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं को पूरक पोषाहार, टीका कारण, स्वस्थ जांच संप्रेषण सेवाएं व शालापूर्वक शिक्षा से संबंधित सूचनाएं प्रदान करना है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अल्पसंख्यक वर्गों के उत्थान और कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए, ताकि इन वर्गों के अधिक से अधिक पात्र लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि जिला में 76 आंगनबाड़ियों के माध्यम से 757 अल्पसंख्यक लाभार्थियों को पूरक पोषाहार, 27 अल्पसंख्यक गर्भवती महिलाओं व 26 धात्री महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है और 784 अल्पसंख्यक लाभार्थियों को टीकाकरण व स्वास्थ्य संबंधित अन्य लाभ व 390 अल्पसंख्यक लाभार्थियों को शाला पूर्वक सुविधाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि शिक्षा खंड केलांग, जाहलमा व उदयपुर के तहत पाठशालाओं मे अध्ययनरत अल्पसंख्यक समुदाय के 258 विद्यार्थियों को कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना व सर्व शिक्षा अभियान व अन्य सरकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभ प्रदान कर लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को तकनीकी शिक्षा प्रदान कर स्वरोजगार मुखी बनाने की दिशा में जिला के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से 12 बच्चे तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों जिनके पास अपना घर नहीं है उन्हे आवास योजनाओं से माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है वर्ष 2022 से अब तक जिला में 75 अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को गृह निर्माण हेतु अनुदान प्रदान किया गया है। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिये कि वह अल्पसंख्यक समुदाय के क्षेत्रों के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ नियमित अंतराल पर बैठक करते रहे ताकि आपसी सौहार्द बना रहे।
बैठक सहायक आयुक्त संकल्प गौतम, उप पुलिस अधीक्षक राज कुमार, उपनिदेशक बागवानी मीनाक्षी शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी खुशविद्र ठाकुर, तहसील कल्याण अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



