क्राइमबड़ी खबरशिमलाहिमाचल प्रदेश
बहुचर्चित गुड़िया रेप एंड मर्डर मामले में पूर्व आईजी सहित आठ पुलिस अधिकारियों को उम्रकैद की सजा
सभी दोषियों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया

न्यूज मिशन
शिमला
बहुचर्चित गुड़िया रेप एंड मर्डर मामले में पुलिस हिरासत में आरोपी सूरज की हत्या पर पूर्व आईजी सहित आठ पुलिस अधिकारियों को उम्रकैद की सजा, चंडीगढ़ की सीबीआई अदालत ने सुनाया फैसला,18 जनवरी को दोषी करार दिए गए थे पूर्व आईजी जहूर जैदी और अन्य पुलिस कर्मी l
चंडीगढ़ सीबीआई कोर्ट ने सूरज लॉकअप हत्याकांड में दोषी हिमाचल के पूर्व आईजी आईपीएस जहूर हैदर जैदी समेत आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
वर्ष 2017 में हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई में हुए बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म व हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी सूरज की लॉकअप में हत्या के मामले में चंडीगढ़ की सीबीआई अदालत ने आज दोषी पुलिस कर्मियों की सजा पर फैसला सुनाया। कोर्ट ने मामले में दोषी पूर्व आईजी आईपीएस जहूर हैदर जैदी समेत आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सभी दोषियों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इससे पहले सीबीआई कोर्ट ने सोमवार सुबह दोषियों से उनकी आखिरी अपील सुनी।
हिमाचल के इतिहास में संभवतः यह पहली बार है जब किसी मामले की जांच कर रही एसआईटी को ही उम्रकैद ही सजा हुए हो।



