कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
जिला में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जिला भाजपा ने जिलाधीश के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन।

न्यूज़ मिशन
कुल्लू
जिला भाजपा ने जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद की अध्यक्षता में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधीश कुल्लू के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर बंजार के विधायक सुरेन्द्र शौरी भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक
सुरेन्द्र शौरी ने बताया कि विंटर कार्निवल मनाली में बशिष्ठ गांव के नौजवान की प्रशासन के नाक तले नृशंस हत्या जिला में कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा है। किस प्रकार एक तरफ नौजवान की हत्या होती है दूसरी तरफ विंटर कार्निवल के मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहे। उन्होंने आयोजकों के इस कृत्य को असंवेदनहीन बताया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद ने बताया कि जिला भाजपा मनाली में हुई युवक की नृशंस हत्या पर गहरा दुःख प्रकट करते हैं। इस दुखद घड़ी में पूरा भाजपा परिवार शोक सम्पत परिवार के साथ है। उन्होंने इस हत्या मै दोषियों को तुरन्त प्रभाव से गिरफ्तार करने की मांग की ताकि शोक सम्पत परिवार को न्याय मिले। इस अवसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दानवेंद्र सिंह,जिला भाजपा महामंत्री अमर ठाकुर,बलदेव ठाकुर सहित जिला भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।



