कुल्लूधर्म संस्कृतिहिमाचल प्रदेश

11 दिसबर को सूत्रधार भवन के सभागार में मनाई जाएगी स्व० लाल चन्द प्रार्थी की 42वीं पुण्यतिथि-दिनेश सेन

न्यूज मिशन

कुल्लू

रविवार को सूत्रधार कला संगम कुल्लू द्वारा कोर कमेटी बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन सहित उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, महासचिव अतुल गुप्ता, वित्त सचिव जोगिन्दर ठाकुर, भण्डार प्रभारी तिलक राज चौधरी तथा विशेष आमंत्रित सदस्य एवं प्राचार्य संगीत अकदमी पं० विद्यासागर उपस्थित रहे । बैठक में स्व० लाल चन्द प्रार्थी व उनके द्वारा किये गये कार्यों को याद किया गया । संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन ने बतला कि स्व० लाल चन्द प्रार्थी की 42वीं पुण्यतिथि 11 दिसबर 2024 बुधवार को सूत्रधार भवन के सभागार में मनाई जाएगी । इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में सुश्री तोरूल एस० रवीश, उपायुक्त कुल्लू मुख्यातिथि के रूप में तथा पंकज परमार, अध्यक्ष ज़िला परिषद कुल्लू विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे । उन्होंने ये भी जानकारी साँझा की कि लाल चंद प्रार्थी जी शेरे कुल्लू के नाम से विख्यात थे और एक कुशल राजनेता होने के साथ-साथ गीतकार, संगीतकार एवम् उत्कृष्ट साहित्य विद के नाम से भी हिमाचल प्रदेश सहित पुरे देश में सुप्रसिद्ध थे । लाल चन्द प्रार्थी जी ने हिमाचल प्रदेश की संस्कृति के उत्थान में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया । हिमाचल प्रदेश में भाषा-संस्कृति विभाग और अकादमी की स्थापना, कुल्लू के प्रसिद्ध दशहरा मेले को अन्तरराष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना तथा कुल्लू में मुक्ताकाश कला केन्द्र की स्थापना उनके ही प्रयास से हुई । लाल चंद प्राथी ने न केवल कुल्लू जिला के लिए, बल्कि पूरे हिमाचल के लिए बहुत से ऐसे कार्य किए हैं, जिन्हें भुला पाना मुश्किल है । 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now