कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
मनाली सिमसा रांगड़ी के संध्या रिजॉर्ट में शॉर्ट सर्किट से लगी भयंकर आग करोड़ों रूपये का हुआ नुक्सान
होटल में ठहरे पर्यटकों को समय पर सुरक्षित बाहर निकाला

आगजनी से करोड़ों रुपए का होटल मालिक को हुआ नुकसान
न्यूज़ मिशन
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के पर्यटन नगरी मनाली रंगड़ी में देर शाम को होटल संध्या रिजॉर्ट में अचानक आग लगी देखते ही देखते आग ने पूरे होटल के चारों मंजिल को अपने आगोश में ले लिया। स्थानीय होटल कर्मियों ने आज की सूचना पुलिस और दमकल विभाग मनाली को दी जिसके बाद दमकल विभाग मनाली और पुलिस की टीम घटना स्तर पर पहुंची और होटल में ठहरे सभी टूरिस्ट को सुरक्षित बाहर निकाल इस सार्वजनिक की घटना में होटल मालिक को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है करीब 1 घंटे से अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर आज को बुझाने के लिए प्रयास कर रही है
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि रांगड़ी में लकड़ी से बने संध्या रिजॉर्ट में आगजनी में
किसी तरह का कोई जानी नुक़सान नहीं हुआ है।उन्होंने कहां की होटल में ठहरे टूरिस्ट को वक्त रहते बाहर निकल गया था और अग्निशमन विभाग के तीन फायर टेंडर आज को बुझाने के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्होंने कहा कि आगे कैसे लगी इसकी पुलिस छानबीन कर रही है।
अग्निशमन विभाग मनाली के अधिकारी ने कहाकि सिमसा संध्या पैलेस के 3 मंजिला ईमारत में आग लगी थी तथा दौरानै तसदीक पाया गया कि होटल संध्या रिजॉर्ट में कुल 46 कमरे है जिनमे से 34 कमरो मे पर्यटक ठहरे थे तथा पर्यटक व होटल स्टाफ की संख्या 100 से अधिक थी मौजूद सभी पर्यटकों व होटल के स्टाफ को आग लगने के तुरन्त बाद होटल से सुरक्षित निकाल दिया गया था तथा फायर व्रिगेड मनाली की दो गाड़ीयों के अलावा पतलीकुहल से भी फायर व्रिगेड की गाड़ीयां बुलाई गई थी जो मौका पर है । आग को पूरी तरह से काबू किया जा चुका है । इस आग में किसी भी व्यक्ति की जान का नुकसान नही हुआ है न ही किसी व्यक्ति को कोई चोट लगी है जो होटल संध्या रिजॉर्ट पूरी तरह जल चुका है मात्र इसका ढाचा बचा है । फिलहाल आग लगने का कारण शार्ट सर्किट पाया जा रहा है।



