कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

प्रदेश की सुक्खू सरकार 2 बर्षो में हर मोर्चे पर हुई फेल साबित-गोविंद सिंह ठाकुर

कहा-मित्रों की सरकार ने प्रदेश की जनता का खजाना गैर कानूनी तरीके से सीपीएस, चेयरमैन,दर्जनों मीडिया सलाकार ओएसडी,सलाहकार कैबिनेट रैंक देकर किया खाली

7 दिसंबर को कुल्लू में भाजपा करेगी सरकार के खिलाफ विशाल रैली का आयोजन

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ,स्वास्थ्य मंत्री वीपीन परमार करेंगे अध्यक्षता सांसद मंडी कंगना रनौत भी रहेगी मौजूद

न्यूज मिशन

कुल्लू

पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर ने कुल्लू में प्रेस बार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश की सुखविंदर सिंह सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज तक की सबसे असफल सरकार सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार रही है। जो हर मोर्चे पर फेल साबित हुई रही है उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्कू सरकार अपने 2 वर्ष पूरे होने पर जातियों का आयोजन कर रही है उन्होंने कहा कि आखिर जातियों किस बात का 2 वर्षों में प्रदेश में सभी विकास कार्य ठप हुई हैं उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार ने जो सुविधाएं दी थी उन सब सुविधाओं को प्रदेश सरकार ने छीना है और झूठ बोला है जनहित के लिए खोलेंगे 1500 से अधिक संस्थान को बंद किया है और महिलाओं को झूठ बोलकर सता हासिल की है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में जिस प्रकार प्रदेश की सरकार ने 28000 करोड रुपए का ऋण लिया। जिससे अपने मित्रों को गैर कानूनी तरीक़े से सीपीएस,ओएसडी, चेयरमैन मीडिया सलाहकार सलाहकार और कैबिनेट रैंक देकर लाभ पहुंचाने का काम किया है। जिन पर हिमाचल प्रदेश की जनता का करोड़ों रुपए खर्च किया है उन्होंने कहा कि यही नहीं सीपीएस को बचाने के लिए उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट वकीलों को करोड़ों रुपए खर्च करने के लिए जनता के पैसे की बर्बादी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश पर में भाजपा 7 दिसंबर को कुल्लू जिला मुख्यालय में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन करेगी जिसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार और मंडी संसदीय क्षेत्र की संसद कंगना रनौत भी उपस्थित रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने इंदिरा गांधी सम्मान निधि के तौर पर महिलाओं को 15-1500 देने की गारंटी दी थी और प्रदेश की 28 लाख महिलाओं को अभी तक 15 15 सो रुपए की गारंटी का पैसा नहीं दिया गया है उन्होंने कहा कि अब तो सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन महिलाओं को 15-1500 दिए हैं उनके लिए 11 तरह की शर्तें लगाई गई है और उन महिलाओं को अब ग्राम सभा पारित करके भेजेगा उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं को मिले हैं उनसे भी ₹1500 वापस लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक साल में 1 लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का गारंटी दी थी लेकिन वह भी पूरी नहीं हुई है ऐसे में बेरोजगार रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को गारंटी दी थी गाय के दूध ₹80 प्रति लीटर और भैंस का दूध ₹100 लीटर सरकार खरीदेंगे लेकिन अभी तक भी सरकार किसानों से भी झूठ बोला है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को स्टार्टअप योजना के तहत सुविधा देने की गारंटी दी थी उसका भी युवाओं को लाभ नहीं मिल रहा है उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्कू की सरकार हर मोर्चे पर सेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकारी मशीनरी पंगु बनकर रह गई है जिलाधीश से लेकर पुलिस अधीक्षक से लेकर सभी मुख्य दर्शक बने हुए हैं हमने कहा कि कुल्लू दशहरा में सारी व्यवस्था अस्त-व्यस्त थी जहां पर अधिकारी पुलिस की वर्दी पहन कर नाचने में व्यस्त थे और जनता की परेशानी को नजर अंदाज किया गया उन्होंने कहा कि सरकार के लोग सरकारी अधिकारियों को काम करने नहीं दे रहे हैं। रेखा की सरकारी तंत्र संभल कर कम करें सट्टा का परिवर्तन चलता रहता है ऐसे में जिस प्रकार केंद्र और राज्यों में भाजपा की सरकार बन रही है किसी गलतफहमी में सरकारी तंत्र के अधिकारी ना रहे जनता की आवाज को बुलंद करना भाजपा जानती है। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों जो सिर्फ सरकार के पिट्ठू बने हुए हैं ऐसी मशीनरी के कारण कल्लू की जनता का नुक्सान हो रहा है। जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now