पीज से ढालपुर पैराग्लाइडिंग साइट पर साढ़े 4 महीने के बाद शुरू हुई पैराग्लाइडिंग पर्यटन कारोबारियों को मिली बड़ी राहत
10 हजार से अधिक की ऊंचाई से पैराग्लाइडिंग का देश भर के पर्यटक उठा रहे लुत्फ

न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय पीज से ढालपुर पैराग्लाइडिंग साइट पर 4 महीने के बाद पैराग्लाइडिंग शुरू होने से स्थानीय एडवेंचर टूरिज्म से जुड़े कारोबारी और युवाओं को बड़ी राहत मिली है। ऐसे में 15 जुलाई के बाद 27 नवंबर को पीज से ढालपुर पैराग्लाइडिंग साइट पर पैराग्लाइडिंग शुरू होने से स्थानीय एडवेंचर स्पोर्ट्स कारोबार से जुड़े कारोबारी में खुशी की लहर है। पीज से ढालपुर पैराग्लाइडिंग साइट पर 10000 से अधिक की ऊंचाई से पैराग्लाइडिंग करने वाले देशभर के पर्यटक 360 डिग्री व्यू का आनंद उठा रहे हैं और कुल्लू शहर के बीच पैराग्लाइडिंग कर आसपास की खूबसूरत वादियों के दीदार कर रहे हैं पर्यटकों की माने तो 10000 से अधिक ऊंचाई से पैराग्लाइडिंग से पूरे कुल्लू शहर का दृश्य दिखता है जो बहुत खूबसूरत लगता है जिसमें आसपास की चारों तरफ की पहाड़ियों और व्यास नदी के साथ-साथ रिहायशी कालोनी और जंगल देखकर मन को खुशी मिलती है और पैराग्लाइडिंग का एक अलग एक्सप्रेस मिलता है।
कुल्लू मनाली रिवर राफ्टिंग के अध्यक्ष हम राम ने कहा कि तीज से ढालपुर पैराग्लाइडिंग साइट पर साढें 4 महीने के बाद पैराग्लाइडिंग की एक्टिविटी शुरू हुई है उन्होंने कहा कि पहले जुलाई से लेकर 15 सितंबर तक एडवेंचर रूल के अनुसार ब्राइबर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग बंद थी और उसके बाद कुल्लू ढालपुर मैदान में दशहरा उत्सव के करीब ढाई महीने तक पैराग्लाइडिंग बांद्रा ही उन्होंने कहा कि अब पैराग्लाइडिंग खुलने से एडवेंचर कारोबार से जुड़े लोगों को राहत मिली है उन्होंने कहा कि अब सर्दियों के मौसम में तीज से ढालपुर पैराग्लाइडिंग साइट पर सुबह से लेकर शाम तक पैराग्लाइडिंग की एक्टिविटी होगी और जिससे देशभर से आने वाले प्रेरकों को पैराग्लाइडिंग के लिए अच्छी सुविधा मिलेगी उन्होंने कहा कि पेज से धौलपुर पैराग्लाइडिंग साइट पर 10000 से अधिक की ऊंचाई से पैराग्लाइडिंग करना और चारों तरफ का 360 डिग्री नजारा देखने का अलग अनुभव होता है जिसके लिए पर्यटक इस साइट में पैराग्लाइडिंग करने के लिए उत्साह दिखाते हैं।
डॉक्टर पूजा ने कहा कि मैं हैदराबाद से अपने पति के साथ हनीमून मनाने के लिए कुल्लू मनाली आई हूं और यहां पर घूमने फिरने का आनंद ले रहे हैं उन्होंने कहा कि कुल्लू मनाली में एडवेंचर स्पोर्ट्स रिवर राफ्टिंग पैराग्लाइडिंग का खूब आनंद लिया है। हैदराबाद से कुल्लू मनाली घूमने आए देवेंद्र ने कहा कि पिछले तीन-चार दिनों से कुल्लू मनाली में अटल टनल रोहतांग रोहतांग दर्रा और मनाली कुल्लू में घूम रहे हैं उन्होंने कहा कि यहां पर रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग का अनुभव लिया है जिससे की बहुत मजा आया है हमने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्रकृति ने खूबसूरत मनोरम दृश्य है जहां पर यहां के पहाड़ नदियां जंगल झरने और नदी के किनारे सफर करने का आनंद आया है और सबसे खूबसूरत यह के प्रकृति के मनोरम दृश्य है।



