कांगड़ाक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

पालमपुर पुलिस ने जीप में सवार बंजार के 2 व्यक्तियों से डेढ़ किलो चरस बरामद की

न्यूज़ मिशन
पालमपुर
 पालमपुर पुलिस ने 2 तस्करों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से लगभग डेढ़ किलो चरस पकड़ी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार रविवार को थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम पैट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान होल्टा के समीप चढियार रोड पर कुल्लू से पालमपुर की ओर आ रही एक गाड़ी को जांच के लिए रोका गया। पुलिस को सामने देख वाहन में सवार 2 लोग हड़बड़ा गए।
पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो वे कोई संतोषजनक उतर नहीं दे पाए, ऐसे में पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से लगभग डेढ़ किलो चरस बरामद हुई। इस पर पुलिस ने चेत राम (47) व बलि राम (34) निवासी बंजार (कुल्लू) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now