कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
विश्व प्रसिद्ध प्राचीन गांव मलाणा में ढाई मंजिला लकड़ी का मकान जलकर हुआ राख
आगजनी में सोने चांदी के गहने ,खाने पीने के बर्तन व अन्य सामान जलकर हुआ राख

गांव में आग को बुझाने के लिए नहीं कोई ठोस प्रबंध न ही सड़क सुविधा न नहीं
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के दुर्गम क्षेत्र विश्व प्रसिद्ध प्राचीन लोकतंत्र गांव मलाणा में आगजनी से ढाई मंजिला लकड़ी का मकान पूरी तरह से जलकर राख हुआ है गांव में आज को बुझाने के लिए पानी का उचित प्रबंध और सड़क सुविधा न होने से कुछ भी बचा नहीं पाए ऐसे में पीड़ित परिवार का ढाई मंजिला लकड़ी से बना मकान पूरी तरह से जलकर राख हुआ है और आग में सोने चांदी के गहने और बर्तन व अन्य सामान जलकर राख हुआ है। जिसमें करीब 15 लाख रूपये रुपए की संपत्ति का अनुमान लगाया जा रहा है।
ग्राम पंचायत मलाणा के उपप्रधान रामजी ने कहाकि सुबह करीब साढ़े 10 बजे के आसपास मुझे फोन आया कि लकड़ी के मकान में आग लगी है।उन्होंने कहाकि विधवा रथी देवी के मकान में अचानक आग लगने से ढाई मंजिला मकान जलकर राख् हुआ है।उन्होंने कहाकि गांव में आग बुझाने के लिए कोई प्रबंध नहीं है और गांव में सड़क सुविधा भी नहीं है ऐसे में आग को बुझाने के लिए लोग अस्मर्थ थे जिसके कारण् पूरा मकान जलकर राख हुआ है और सोने ,चांदी के गहने और खाने पीने के बर्तन व सोने के विस्तर सहित सारा सामान जलकर राख हुआ है।उन्होंने कहाकि प्रशासन से फोन पर बात हुई है और पीड़ित परिवार प्रशासन ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।उन्होंने कहाकि पीड़ित विधवा रथी देवी के 3 छोटे छोटे बच्चें है और गरीब है ऐसे प्रशाासन जल्द मदद करें। जिससे पीड़ित परिवार को घर बनाने के लिए सरकार मदद करें।



