कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

आबकारी एवं कराधान विभाग कुल्लू ने टैक्स चोरी करने वाले 87 व्यापारियों से वसूल 7 लाख 33 हजार रुपये का जुर्माना- जगदीश सैनी

कहा- बिना ईबेबिल और जीएसटी की चोरी से सरकार के राजस्व हो रहा नुक्सान 

कुल्लू ,मनाली, बंजार सर्कल में चैकिंग टीमें जगह जगह निरीक्षण कर नियमानुसार कर रही व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में आबकारी एवं कराधान विभाग के द्वारा टैक्स चोरी करने वाले व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई है ऐसे में ज्यादातर मामले  कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए बाहरी राज्यों से अक्तूबर माह में बिना ई बे बिल और बिना जीएसटी के सामान से टैक्स चोरी करने बाले व्यापारियों के खिलाफ नियमों का उल्लंघन करने वाले 75 व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई कर 583000 का जुर्माना वसूल है जबकि नवंबर माह के पहले सप्ताह में चेकिंग टीम ने नाकाबंदी के दौरान जांच करते हुए 12 मामलों में करीब डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना वसूले है। आबकारी एवं कराधान विभाग के द्वारा जीएसटी की धारा 129   के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।
असिस्टेंट कमिश्नर स्टेट टैक्सेस एंड एक्सरसाइज जीएसटी सर्किल कुल्लू जगदीश सैनी ने कहा कुल्लू जिला में जीएसटी जीएसटी स्टाफ जीएसटी स्टाफ जॉइंट कमिश्नर पालमपुर के दिन आता है। जॉइंट कमिश्नर जीएसटी ने कुल्लू जिला में 3 चेकिंग टीमों का गठन क्या है जिसमें कुल्लू और मनाली सर्किल का नेतृत्व मेरे नेतृत्व में हो रहा है और बंजारा सर्किल का नेतृत्व विनय कुमार धीमान के नेतृत्व में हो रहा है उन्होंने कहा कि अक्तूबर माह में कुल्लू जिला के प्रवेश स्थान बजौरा में नाकाबंदी के दौरान बिना ईवेबिल और बिना जीएसटी के व्यापारियों के द्वारा जो सामान वोल्वो बसों और अन्य वाहनों में टैक्स चोरी कर लाया जा रहा था उसमें जीएसटी की धारा 129 के तहत कार्रवाई करते हुए 75 मामलों में 583500 का जुर्माना वसूल है और ट्रेजरी में जमा किया है उन्होंने कहा कि इसके अलावा नवंबर माह के पहले सप्ताह में भी चेकिंग टीमों ने अलग-अलग जगह पर 12 मामलों में करीब डेढ़ लाख रुपए की राशि जमाने के तौर पर वसूली है उन्होंने कहा कि कुल्लू मनाली बंजारा सर्कल में टैक्स की चोरी करने वाले व्यापारियों के खिलाफ चेकिंग टीम लगातार जांच कर रही है उन्होंने कहा कि ऐसे में टैक्स चोरी करने वाले व्यापारियों के खिलाफ सख्ती से नियमों अनुसार जुर्माना वसूला जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now