कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
लगघाटी के प्राइमरी स्कूल चौपड़सा में 3 सालों से छात्रों के भबिष्य के साथ कर रही खिलबाड़
अध्यापिका हर रोज 12 बजे के बाद पहुँचती है स्कूल

3 सालों से मैडम बच्चों की पढ़ाई के साथ कर रही खिलवाड़ शिक्षा विभाग बेखबर
अभिभावकों ने कई बार शिक्षा विभाग ,सीपीएस से की शिकायत नहीं हुआ समाधान
अभिभावकों का आरोप सरकारी स्कूलों में सरकार नहीं कर पाई व्यवस्था परिवर्तन
डिप्टी डायरेक्टर एलीमेंट्री शिक्षा विभाग सुरेंद्र कुमार शर्मा ने खुद स्कूल पहुंचकर की जांच पड़ताल
अभिभावकों ने विभाग से शिक्षिका को बदलने की मांग
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला की लगघाटी के प्राइमरी स्कूल चौपड़सा में पिछले 3 वर्षों से एक अध्यापिका मनमर्जी से स्कूल हर रोज 12 बजे के बाद पहुंचती है और व्यवस्था परिवर्तन की पोल खोल रही है।लगघाटी के चौपड़सा प्राइमरी स्कूल में 2 शिक्षक तैनात है लेकिन एक शिक्षक छुट्टी में होने पर दूसरा शिक्षक जब 12:30 बजे तक स्कूल नहीं पहुंचा तो अभिभावको और एसएमसी कमेटी ने इसकी जानकारी शिक्षा विभाग को दी शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सूचना मिलते ही टीम निरीक्षण करने भेजी जिसमें वीपीओ शिक्षा खंड 2 जीवनबाला साढ़े बारह बजे स्कूल पहुंची तो वहाँ पर अध्यापिका स्कूल में नहीं पहुंची थी। इस दौरान बीपीओ जीवनबाला को स्कूल प्रांगण में न्यूज़ 18 की टीम दिखी तो पता चला कि मीडिया भी स्कूल के प्रांगण में पहुंचा है और जहां पर बच्चों ने बताया कि टीचर हर रोज 12 बजे आती है। उसके बाद जब 12:30 बजे अध्यापिका स्कूल पहुंची तो कुछ समय के बाद प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुरेंद्र कुमार शर्मा भी टीम के साथ स्कूल पहुंचे जहां पर उन्होंने एसएमसी कमेटी के पदाधिकारी और शिक्षिका के बयान दर्ज कर रिपोर्ट तैयार की लेकिन बड़ा सवाल यही है कि आखिर बच्चों के भविष्य के साथ शिक्षा के नाम पर खिलवाड़ कब बंद होगा और एसएमसी कमेटी और अभिभावकों की तरफ से पिछले तीन वर्षों से विभाग को जब शिक्षक का के लेट लेटर को लेकर कई वर्षों से शिकायत दी जा रही है बावजूद उसके इससे पहले विभाग ने संजीदगी क्यों नहीं दिखाई बड़ा सवाल यह है कि आखिर अध्यापिका को किसका संरक्षण है कि एसएमसी कमेट और अभिभावकों की 3 साल से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। एक तरफ तो सरकार प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन का ढिंढोरा जगह-जगह हर मंच पर पीट रही है और पूर्व की सरकार को कटघरे में खड़ा कर रही है कि प्रदेश शिक्षा मैं 21 में स्थान पर पहुंच गया लेकिन पिछले दो वर्षों में दूर दराज के स्कूलों में जहां शिक्षकों के खाली पद है और वहीं जहां पर शिक्षक तैनात है और वह मनमर्जी से स्कूलों में काम कर रहे हैं जिससे शिक्षक कसर डी घट रहा है और ऐसे में देश के भविष्य के साथ शिक्षक के नाम पर खिलवाड़ हो रहा है।
शिक्षा विभाग खंड 2 की बीपीओ जीवनबाला ने कहा कि पिछले काफी लंबे समय से एमसी के पदाधिकारी शिकायत देते आए हैं कि स्कूल में मैडम 12:00 के बाद हर रोज आती है जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है उन्होंने कहा कि आज भी मुझे शिक्षा उपनिदेशक ने निरीक्षण के लिए भेजा उन्होंने कहा कि जब मैं यहां पर पहुंची तो 12:25 तक जब स्कूल में पहुंची तो तब तक मैडम नहीं आई थी और 12:30 बजे के आसपास पहुंची है और उसके बाद जब मैं मैडम से पूछा कि लेट क्यों हुए तो मैडम ने कहा कि मेरी बस छूट गई उन्होंने कहा कि एसएमसी के द्वारा बार-बार शिकायत दी जा रही थी जिस पर पहले भी निरीक्षण किया गया था उन्होंने कहा कि आज मैं खुद पे की मैडम लेट हुई है और यहां स्कूल में 21 बच्चे पढ़ाई करते हैं और यहां पर दो जेबीटी टीचर कार्यरत है और सेंटर हेड टीचर की पोस्ट खाली है उन्होंने कहा कि शिक्षा शिक्षा उपनिदेशक भी खुद स्कूल में आ रहे हैं जिसके बाद इसको लेकर जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
राजकीय प्रारंभिक केंद्र पाठशाला की पाठशाला के एमसी के प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि मैं पिछले 5 सालों से एमसी का प्रधान हूं और जब से लेकर मैडम यहां पर आई है उसके बाद से ही मैडम हर रोज 12:00 बजे स्कूल पहुंचती है और इससे पहले इसको लेकर शिकायत भी की गई थी और उसके बाद मैडम ने शॉर्ट स्टे लिया था। उन्होंने कहा कि उसके बाद कोरोना में स्कूल बंद हुए और स्कूल शुरू होने के बाद से पिछले 3 सालों से विभाग को बार-बार मैडम की लेट अरे तिथि को लेकर कई बार शिकायत की लेकिन विभाग ने कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों से मैडम कभी 11:30 और 12:00 बजे स्कूल पहुंचती है और जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है उन्होंने कहा कि एसएमसी कमेटी के द्वारा भी कई बार मैडम से आग्रह किया गया कि वह समय पर स्कूल पहुंचे और बच्चों की पढ़ाई में योगदान दे लेकिन मैडम अनसुना करती है जिसकी वजह से अब अभिभावकों को बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है उन्होंने कहा कि विभाग मैडम का ट्रांसफर करें और किसी दूसरे टीचर को तैयार करें जिससे बच्चों की पढ़ाई और भविष्य खराब ना हो।
अभिभावक गोरखी देवी ने कहा कि पिछले 3 सालों से मैडम हर रोज 12:00 बजे के बाद स्कूल पहुंचती है और जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है उन्होंने कहा कि आज दूसरा टीचर छुट्टी पर है और जिसके चलते स्कूल में आज कोई भी टीचर नहीं है ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने से बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है उन्होंने कहा कि एसएमसी कमेटी के द्वारा कई बार शिक्षा विभाग और जीपीएस को इसको लेकर शिकायत दी लेकिन उसे पर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों से स्कूल में अधिकतर अभिभावकों ने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में डाला और अब स्कूल में 21 बच्चे की पढ़ाई करते हैं लेकिन उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है उन्होंने कहा कि एसएमसी मेंबर की बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है ऐसे में अभिभावक मजबूर है और सरकार से बार-बार आग्रह करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है उन्होंने कहा कि ऐसे में सरकार व्यवस्था परिवर्तन की बात कर रही है लेकिन शिक्षा विभाग में कोई भी परिवर्तन नहीं हुआ है और सरकारी स्कूलों में बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है उन्होंने कहा कि सरकार और शिक्षा विभाग को बच्चों की भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को लेकर ठोस कार्रवाई करनी चाहिए ताकि सरकारी स्कूलों में शिक्षा कास्तर ठीक हो सके और बच्चों की पढ़ाई से खिलवाड़ करने वाले शिक्षकों के खिलाफ ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।



