कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

नार्थ जोन के 200 प्रिंसिपल 2 दिवसीय कॉन्फ्रेंस में न्यू एजुकेशन पॉलिसी की समस्या के समाधान पर करेगें चर्चा- संजीव भारद्वाज

कहा -आईएएस, आईएफएस अधिकारी व शिक्षा विशेषज्ञ करेंगे विचार विमर्श

 

कांफ्रेस का शुभारंभ 1993 बैच के आईपीएस अशोक तिवारी करेंगें

कांफ्रेस के दूसरे दिन महेश्वर सिंह करेंगे बतौर मुख्यतिथि शिरकत

न्यूज मिशन

कुल्लू

एएसआईएससी के अध्यक्ष एवं प्रिंसिपल संजीव भारद्वाज ने प्रेस वार्ता में संबोधित करते हुए कहा कि 25,26 अक्तूबर को नॉर्थ जोन एसोसिएशन के द्वारा 2 दिवसीय कॉन्फ्रेंस कुल्लू में आयोजित की जा रही है उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की कॉन्फ्रेंस में पंजाब हरियाणा दिल्ली चंडीगढ़ पंजाब जम्मू कश्मीर हिमाचल के 200 स्कूलों के प्रिंसिपल शिरकत करेंगे उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का शुभारंभ 1993 बैच आईपीएस डीजीपी अशोक तिवारी शुभारंभ करेंगे उनके साथ आईसीएसई बोर्ड के डिप्टी सेक्रेटरी संगीता भाटिया भी मौजूद रहेगी उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में उपयुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश और एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस 2 दिवसीय कांफ्रेंस में सभी प्रिंसिपल अपने विचार रखेंगे और अपनी समस्याओं को समाधान करेंगे इसके अलावा बोर्ड की तरफ से जो हिदायत दी गई है न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत उनको समझने के लिए यह प्लेटफॉर्म और स्कूलों में किस प्रकार से करिकुलम चलेगा उसको लेकर भी चर्चा की जाएगी इसके अलावा दो दिवसीय इस कार्यशाला में की नोट स्पीकर्स जिसमें आईएएस पंकज ललित डायरेक्टर आर्ट एंड कल्चर हिमाचल प्रदेश सरकार, गुरु हर्ष आईएफएस अपना लेक्चर देंगे। इसके अलावा जर्मनी से आए अभिमन्यु पांडे और इसके अलावा लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर की नोट स्पीकर्स सभी हायली क्वालीफाई जो एजुकेशन पर अपना विचार विमर्श करेंगे उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों में न्यू एजुकेशन पॉलिसी 100% लागू की गई है और न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत ही स्कूलों में करिकुलम तैयार किया गया है और बच्चों की पढ़ाई करवाई जा रही है और उन्होंने कहा कि न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत टीचर को ट्रेंड करने के लिए भी कई कार्यशालय चल रही है उन्होंने कहा कि हैदराबाद में स्पेशल यूनिट खुला है जहां पर प्रिंसिपल की पांच दिवसीय कार्यशाला वर्कशॉप आयुक्त की जा रही है इसके अलावा विभिन्न तरह के टीचिंग लर्निंग कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहे हैं और न्यू एजुकेशन पॉलिसी को धरातल पर पूरी तरह से उतरने के लिए निजी स्कूलों के द्वारा विभिन्न तरह का इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलप किया जा रहा है उन्होंने कहा कि स्कूलों में अलग-अलग वर्कशॉप करवाने के लिए काउंसिल के लिए इनवाइट किए जाते हैं ताकि टीचर विभिन्न विषय को अच्छे से समझे और बच्चों की एजुकेशन के लिए अपना योगदान दे उन्होंने कहा कि न्यू एजुकेशन पॉलिसी सोच समझकर बनाई गई है और बच्चा हर चीज में डेवलप होगा जिसके लिए करिकुलम तैयार किया गया है कि भविष्य में न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत पढ़ाई के बाद बच्चे हर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे इसके लिए प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांफ्रेंस के दूसरे दिन पूर्व सांसद एवं पूरा विधायक महेश्वर सिंह कार्यक्रम में बताओ मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now