कुल्लूदेश विदेशधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में देवी देवताओं का महाकुंभ देश-विदेश की संस्कृति की झलक देखेगी दुनियां-सुंदर सिंह ठाकुर
कहा- स्टार नाइट में शहीद माल्या कुलविंद्र बिल्ला, गुरनाम श्रद्धा पंडित ,कुमार साहिल करेगें दर्शकों का मनोरंजन
October 11, 2024
14 2 minutes read

यूएसए, किर्गिस्तान,थाईलैंड,उजवेकिस्ता न,इंडोनेशिया, म्यांमार रशिया के सांस्कृतिक दलों की हुई कन्फर्मेशन
लाल प्रार्थी कला केंद्र और रथ मैदान के सांस्कृतिक मंचों पर देश-विदेश के कलाकार मचाएंगे धमाल
332 देवी देवताओं को दशहरा उत्सव समिति ने भेजी निमंत्रण
दशहरा उत्सव में 13 अक्तूबर रथ यात्रा,14 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय कल्चरल परेड 18 अक्तूबर को लालड़ी और फ्यूजन कल्चरल कार्यक्रम 19 अक्टूबर को कुल्लू कार्निवल
न्यूज मिशन
कुल्लू
अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव देवभूमि कुल्लू जिला के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में 13 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर तक धूमधाम के साथ मनाया जाएगा जिसमें देवी देवताओं का महाकुंभ और देश-विदेश की संस्कृति की झलक दुनिया देखेगी यह जानकारी दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं जीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने प्रेस वार्ता के माध्यम से साझा की उन्होंने कहा कि इस बार के दशहरा उत्सव को भव्य बनाने के लिए दशहरा उत्सव समिति के द्वारा 332 देवी देवताओं को निमंत्रण भेजे हैं उन्होंने कहा कि इस साल पिछले सालों की अपेक्षा सर्वाधिक देवी देवता दशहरा उत्सव में शिरकत करेंगे उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में एक दर्शन से अधिक देश के विदेशी सांस्कृतिक दल भाग लेंगे उन्होंने कहा कि अभी तक इंडोनेशिया किर्गिस्तान म्यांमार रशिया, उजवेकिस्तान, थाईलैंड, सांस्कृतिक दलों की कन्फर्मेशन हुई है उन्होंने कहा दशहरा उत्सव में कई देशों के राजदूत शिरकत करेंगे उन्होंने कहा कि अभी तक पांच देशों के राजपूतों के आने की कन्फर्मेशन हुई है उत्तराखंड राजस्थान पंजाब हरियाणा असम के सांस्कृतिक दल भी अपने लोक संस्कृति प्रदर्शित करेंगे उन्होंने कहा कि इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी लाहौल स्पीति बिलासपुर हमीरपुर और कुल्लू जिला के कलाकार अपनी लोक संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे उन्होंने कहा कि इस बार के दशहरा उत्सव का शुभारंभ हर साल की भांति राज्यपाल महोदय और समापन समारोह मुख्यमंत्री महोदय करेंगे उन्होंने कहा कि इस बार के दशहरा उत्सव में खेलकूद गतिविधियां आयोजित की जाएगी जिसमें राष्ट्रीय स्थल की वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता जबकि ग्रामीण खेल कबड्डी वालीबाल महिला और पुरुष और टांग ऑफ वॉर महिलाओं की खेलें आयोजित की जाएगी उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव में स्टार नाइट 13 अक्टूबर को शाहिद माल्या 14 अक्टूबर को कुलविंदर बिल्ला 15 अक्टूबर को टीआरपी बंद 16 अक्टूबर को श्रृद्वा पंडित 17 अक्टूबर को हिमालयन रूट्स और गुरनाम भुल्लर 18 अक्टूबर को कुमार साहिल नीरज श्रीधर मुंबई वीकनेस की प्रस्तुति रहेगी वहीं 19 अक्टूबर को पहाड़ी नाइट में पहाड़ी कलाकार लालचंद पार्टी कला केंद्र में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव में दिन के समय ऐतिहासिक रथ मैदान में सांस्कृतिक मंच पर विभिन्न देशों की संस्कृति की झलक कलाकार प्रस्तुत करेंगे जबकि शाम को लालचंद पार्टी कला केंद्र में देश-विदेश की संस्कृति की झलक दुनिया देखेगी।



