बड़ी खबरलाहुल और स्पीतिहिमाचल प्रदेश

21 पुलिस कर्मचारी अश्रु गैस व 228 पुलिस जवान  फायरिंग का अभ्यास  में शामिल..राजकुमार

अभ्यास का मुख्य उद्देश्य फायरिंग क्षमता और तात्कालिक प्रतिक्रिया को बढ़ाना है

21 पुलिस कर्मचारी अश्रु गैस व 228 पुलिस जवान  फायरिंग का अभ्यास  में शामिल..
हथियारों के सटीक और कुशल उपयोग की तकनीक सीख रहे हैं
न्यूज मिशन
केलांग 3 अक्टूबर
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के पुलिस विभाग के जवान वार्षिक फायरिंग अभ्यास बट रेंज जिसपा में कर रहे हैं। तीन दिवसीय फायरिंग अभ्यास में 21 पुलिस कर्मचारी अश्रु गैस अभ्यास में भाग ले रहे हैं और केलांग उपमंडल के 228 पुलिस जवान जिस्पा बट रेंज में ही फायरिंग का अभ्यास कर रहे है इन के साथ में स्पीति उपमंडल के  33 जवानों  भी प्रशिक्षण में  शामिल है।
 पुलिस उप अधीक्षक राजकुमार ने बताया वे स्वयं ही इस अभ्यास का कड़ी निगरानी में सभी तय मापदंडों के अनुरूप संचालन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्पीति मंडल में तैनात शेष जवानों को फायरिंग अभ्यास  स्पीति में करवाया जा रहा है।
 उन्होंने यह भी कहा कि इस फायरिंग अभ्यास का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों की फायरिंग क्षमता और तात्कालिक प्रतिक्रिया को बढ़ाना है।इस अभ्यास के माध्यम से पुलिस कर्मियों को वास्तविक स्थिति में हथियारों के सटीक और कुशल उपयोग की तकनीक सिखाई जा रही है। जिससे जिला की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now