कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आना से गूंजी देवभूमि कुल्लू घाटी
बैष्णों माता मंदिर के समीप गणपति विदाई में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

गणपति उत्सव में श्रद्वालुओं ने खूब उड़ाए रंगविरेंगे गुलाल
कुल्लू भुंतर में श्रद्वालुओं ने नम आखों से गणपति मूर्ति का विर्सजन
न्यूज मिशन
कुल्लू
पूरे देशभर में गणपति उत्सव की धूम मची हुई देवभूमि कुल्लू जिला में जगह जगह पर गणपति महाराज की मूर्ति स्थापना के 10 दिनों से लगातार पूजा अर्चना करने के बाद हर्षोल्लास से गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आना श्रद्वालुओं ने नम आखों से गणपति विर्सजन किया है। कुल्लू जिला मुख्यालय रामशिला हनुमान मंदिर में गणपति भगवान की पूर्जा अर्चना के बाद श्रद्वालुओं ने गणपति भगवान को रंगविरेंगे गुलाल लगाया। जिसके बाद कुल्लू शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली और बैष्णों माता मंदिर में व्यास नदी में गणपति विर्सजन किया।
-हनुमान मंदिर रामशीला के प्रमुख श्रीश्री सीता राम महंत ने बताया कि गणपति उत्सव 10 दिनों तक चलता है जो भादों माह के शुक्ल पक्ष से चुतुर्थी शुरू होता जो आनंद चौदस तक चलता है।उन्होंने कहाकि आज के दिन भगवान गणेश कैलाश पर्वता वापिस हुए थे उन्होने कहाकि सोर्सो उपचार से पूजा अचना कर विदाई की है।उन्होंने कहाकि भगवान हनुमान मंदिर रामशीला में जनता के सहयोग से भक्तों के लिए भंड़ारे का आयोजन किया गया है।उन्होंने कहाकि देवभूमि में देवी देवताओं का स्थान है ऐसे में गणपति भगवान की पूजा अर्चना सभी शुभकार्य सबसे पहले होती है और गणपति भगवान सर्वप्रथम पूजनीय है।
स्थानीय श्रद्धालु शीना ने कहा कि 10 दिन पहले घर में गणपति की स्थापना की थी जिसके बाद 10 दिनों तक विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की और आज 11 दिन गणपति विसर्जन किया है उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से गणपति उत्सव को हर साल धूमधाम के साथ मनाते हैं उन्होंने कहा कि आज व्यास नदी में गणपति का विसर्जन किया है उन्होंने कहा कि गणपति की पूजा सभी शुभ कार्यों में सबसे पहले की जाती है ऐसे में गणपति भगवान सभी लोगों पर कृपा दृष्टि बनाए रखें और सब की मनोकामना पूरी हो
स्थानीय श्रद्वालु खुशबू पंडित लोगों को धार्मिक उत्सव में भाग लेने का मौका मिला है औ 10 दिनो तक गणपति भगवान की पूजा अराधना से माहौल भक्तिमय हो गया था ।उन्होंने कहा कि गणपति विर्सजन से दुख भी हुआ है लेकिन खुशी भी की गणपति भगवान दीपावली के शुभ अवसर पर फिर से हमारे घर में आए और सुख शांति रहे
स्थानीय श्रद्वालु रशिमा शर्मा ेने कहाकि रामशिला हनुमान मंदिर में पिछले 10 दिनों तक गणपति वप्पा की पूजा अर्चना और भजन कीर्तन कर आराधना किया।उन्होंने कहाकि गणपति बप्पा की विदाई का दु:ख भी है और खुशी भी है कि अगले बर्ष भगवान गणपति फिर से आएगे।



