कारोबारकुल्लूदेश विदेशधर्म संस्कृतिराजनीतिहिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव की भव्य झलक प्रदान करने के लिए कर्टन रेजर टीजर और एक पुस्तिका जारी की -सुंदर सिंह ठाकुर

न्यूज मिशन

कुल्लू  13  सितम्बर।

 मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने दिल्ली के लोगों को कुल्लू दशहरे का निमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि कुल्लू दशहरे में इस बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के  सांस्कृतिक उत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न  देशों के प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया है। प्रदेश सरकार और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के संयुक्त तत्वावधान में  मुख्य संसदीय सचिव पर्यटन, वन, ऊर्जा व परिवहन एवं अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव की भव्य झलक प्रदान करने के लिए कर्टन रेजर टीजर और एक पुस्तिका जारी की।

 सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते कहा कि 17वीं शताब्दी से चला आ रहा अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव इस वर्ष 13  से 19 अक्तूबर तक कुल्लू में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समारोह प्रसिद्ध रघुनाथ जी की रथ यात्रा के साथ शुरू होगा और 300 से अधिक स्थानीय देवता इस विशाल कार्यक्रम में भाग लेंगे।
 उन्होंने कहा कि हिमाचल सदन दिल्ली में आज कर्टन रेजर जारी किया गया है, जिसे कि दशहरा उत्सव के लिए ’30 दिन शेष’  के रूप में जारी किया गया है। इस  उत्सव के लिए
 आज से 30 दिन बाकी हैं जो कि 13 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर तक कुल्लू के ढालपुर मैदान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गत वर्ष सदी की सबसे बड़ी त्रासदी के बावजूद  भी दशहरा उत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्सव के रूप में आयोजित किया  गया था। उन्होंने राष्ट्रीय एवं  कुल्लू के  स्थानीय मीडिया का भी आभार व्यक्त किया।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  का भी दशहरा उत्सव बेहतर बनाने के लिए आभार व्यक्त किया है।  उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय दलों के कार्निवल परेड का आयोजन किया जाएगा तथा समापन दिवस पर स्थानीय  लोक कलाकारों के कुल्लू कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा ताकि यहां की कला, संस्कृति,खान- पान के बारे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संदेश दिया जा सके।  सीपीएस ने दशहरा कमेटी की ओर से सभी को दशहरा उत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए  आमंत्रण दिया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now