कारोबारकुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
कुल्लू मनाली रिवर राफ्टिंग एसोसिएशन अपने नियम अनुसार कार्य करेगी और अन्य किसी भी एसोसिएशन को मान्यता नहीं दी जाएगी-हुकम राम
कहा-पर्यटन विभाग के आदेश अनुसार नए काउंटर नंबर अपने काउंटर पर लगाए ऑपरेटर

न्यूज़ मिशन
कुल्लू
कुल्लू के पिरडी रिवर राफ्टिंग सेंटर में मंगलवार को कुल्लू मनाली रिवर राफ्टिंग एसोसिएशन की बैठक प्रधान हुकम राम की अध्यक्षता में राफ्टिंग सेंटर पिरड़ी में आयोजित की गई। इस बैठक में सभी सदस्यों ने के वी आर ओ के द्वारा हमारे अधिकार क्षेत्र पिरडी से झिड़ी में हस्तक्षेप को लेकर आपत्ति जताई। इस दौरान बैठक में सबने सर्वसम्मति से के वी आर ओ की कार्यशैली तथा उसके हस्तक्षेप को लेकर चर्चा की, इसके बाद उन्होंने यह निर्णय लिया कि उनका कुल्लू मनाली रिवर राफ्टिंग पर के वी आर ओ या अन्य किसी भी एसोसिएशन का हमारे एस्सोसिएशन के कार्यक्षेत्र जो की पिरड़ी से झिड़ी तक है ,के कार्यों में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है। इसके साथ ही पर्यटन विभाग के आदेश अनुसार मनमर्जी के पुराने काउंटर नंबर हटाकर विभाग द्वारा दिए नए काउंटर नंबर दिए गए हैं जिन्हें तुरंत अपने काउंटर पर लगाए जायेंगे , जिससे बिना पंजीकरण के अनाधिकृत काउंटर मालिकों पर भी लकगाम कसा जायेगा। विभाग द्वारा जो रेट तय किए गए हैं उनको स्टार्टिंग और एंडिंग पॉइंट में प्रदर्शित करने को लेकर भी चर्चा हुई।जिससे पर्यटकों व् रफ़िंग का लुत्फ़ उठाने वालों विभाग द्वारा तय किये रेट ही देना पड़े ,जिस से मनमाने दामों पर लगाम कसा जायेगा । इसके साथ ही कुल्लू मनाली रिवर राफ्टिंग एसोसिएशन अपने नियम अनुसार कार्य करेगी और अन्य किसी भी एसोसिएशन को मान्यता नहीं की जाएगी। एसोसिएशन के प्रधान हुकुम राम ने कहा की ज़िलाधीश महोदया व् पर्यटन विभाग के निर्देशानुसार एसोसिएशन कार्य करेगी और इन नियमों की अगर कोई अवहेलना करता है तो एसोसिएशन उस के खिलाफ सख्त कर्यवाही करेगी। इस बैठक में प्रधान हुकम राम, उप प्रधान टीकम राम, सचिव राकेश, सह सचिव ओम प्रकाश, सह सचिव तकनीकी हिम सिंह, राम सिंह, अक्षत सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।



