कुल्लूखेलबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

प्रदेश की  बेटियों  के सशक्तिकरण के लिए सरकार बचनबद्ध-सुंदर सिंह ठाकुर

कहा- खेलों का ढांचा   सुदृढ़ करने के लिए सरकार कर रही प्रयास

कुल्लू जिला में छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने किया शुभारंभ
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय शहीद श्री बालकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुल्लू में  छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने किया। सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने स्कूल प्रबंधन समिति और शारीरिक शिक्षकों ने भव्य स्वागत किया कुल्लू जिला के 5 खंडों की सैकड़ो खिलाड़ी छात्राओं ने भव्य  मार्च पास प्रदर्शन किया तीन दिनों तक ऐतिहासिक धौलपुर खेल मैदान में वॉलीबॉल खो-खो कबड्डी बैडमिंटन के और योग की प्रतियोगिता में खिलाड़ी छात्राएं प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे इस दौरान सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने खिलाड़ी छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं दी और आयोजकों और शारीरिक शिक्षकों को को भी बधाई दी
 सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू जिला मे शहीद श्री बालकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्कूली छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ है जिसमें जिला भर के पांच शिक्षा खंडों  से छात्राएं विभिन्न प्रकार की खेलों में भाग ले रही है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार छात्राओं ने भव्य मार्च पास किया है तीन दिनों तक वॉलीबॉल खो-खो कबड्डी ,योगा, चेस की जिला स्तरीय प्रतियोगिता हो रही है  उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है उन्होंने कहा कि समाज में बेटियों का एक अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में कार्य कुशल है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पूरे देश भर में जो कुरीतियां है कि बेटियों को जन्म लेने से पहले ही कोक में मारा जाता है  और दहेज प्रथा का प्रचलन है उन्होंने कहा कि देवभूमि कुल्लू जिला इन कृतियों से दूर है और बेटियां हमारा भविष्य है और जिस प्रकार आने वाले समय में टूरिज्म में हमारी बेटियां आगे बढ़े इसके लिए एक प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के द्वारा स्कूली छात्र खिलाड़ियों की डाइट मनी बढ़कर इनको सुविधा प्रदान की जा रही है उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों का ढांचा किस प्रकार सुदृढ़ हो सके उसके लिए सरकार प्रयास कर रही है उन्होंने कहा कि बेटियों को प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ाने के लिए सरकार शिक्षण शिक्षण संस्थानों में खेलों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार कर्मियों को पूरा करने का प्रयास कर रही है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी शिक्षण संस्थानों में शारीरिक शिक्षकों के पदों को भर जाए उन्होंने कहा कि खेलों को निखारने के लिए हर संभव प्रयास सरकार कर रही है और आने वाले समय में प्रदेश में छात्र खिलाड़ियों को एक अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया जाए ताकि प्रदेश की बेटियां खेलों में आगे बढ़े इस दिशा में भी सरकार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार ने बेटियों की विवाह की सीमा 21 वर्ष की है ताकि बेटियों का सशक्तिकरण हो। और बेटियों प्रतिभा छिपी ना रहे और वह हर क्षेत्र में आगे बढ़ सके इस दिशा में सरकार ने एक प्रयास किया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now