कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
हिमाचल भूंकप के जोन 5 में लोगों को इमरजेंसी किट ड्राई फ्रूट्स और जरूरत का सामान रखना जरूरी – प्रेम कुमार नेगी
कहा- घर,ऑफिस और कार्यस्थल में भूकंप से बचाब के लिए जगह करें चिन्हित

क्षेत्रीय स्थल कुल्लू में एनडीआरएफ की टीम ने स्टाफ को दी डिजास्टर मैनेजमेंट अवेयरनेस की ट्रेनिंग
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय क्षेत्रीय स्थल कुल्लू में एनडीआरएफ की 14 वीं वाहिनी जसूर(नूरपुर) की टीम ने कम्युनिटी अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत अस्पताल के स्टाफ लिए एकदिवसीय जागरूकता कार्यशाला में ट्रेनिंग दी। जिसमें एनडीआरएफ टीम लीडर इंस्पेक्टर प्रेम कुमार नेगी के नेतृत्व में इस कार्यशाला में अस्पताल प्रबंधन के कर्मचारियों को किसी भी डिजास्टर के लिए किस प्रकार मैनेजमेंट करनी है उसकी जानकारी थी इस तुरंत एनडीआरएफ की टीम ने कर्मचारियों को प्रैक्टिकल फाइल सेफ्टी उपकरणों को चलाने की ट्रेनिंग दी और उपकरणों का किस प्रकार उपयोग करना है उसको लेकर भी प्रैक्टिकल करवाया ताकि किसी भी तरह की आपदा में फायर सेफ्टी इक्विपमेंट और घायल व्यक्ति को किस प्रकार रेस्क्यू करना है और भूकंप में सावधानी के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना है उसको लेकर भी विस्तृत जानकारी थी इस दौरान क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में ब्लड बैंक सोसाइटी के प्रभारी डॉक्टर हीरालाल भी मौजूद रहे
वीओ- एनडीआरफ 4 वीं बाहिनी जसूर नूरपुर जिला कांगड़ा के इंस्पेक्टर प्रेम कुमार नेगी ने कहा कि कुल्लू जिला के 14 दिन के डिजास्टर मैनेजमेंट अवेयरनेस के तहत जहां पर बादल फटने , भूस्खलन की घटनाएं हो रहे हैं उन जगहों पर स्थानीय लोगों और भीड़भाड़ वाले एरियाज हॉस्पिटल स्कूल बस स्टैंड सहित अन्य कई जगह पर लोगों को डिजास्टर मैनेजमेंट के लिए ट्रेनिंग और अवेयरनेस कर रहे हैं उन्होंने कहा कि लोगों को जागरुक कर रहे हैं कि आगजनिक की घटना में और भूकंप की घटनाओं में अपने आप को किस तरह बचाए और किन-किन बातों का ध्यान रखें और घायलों को किस तरह से मदद करें ताकि किसी भी डिजास्टर में लोगों को समय पर मदद मिल सके और इसके साथ-साथ घायलों को समय पर मदद पहुंचाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भी आज स्टाफ को डिजास्टर से संबंधित फायर उपकरणों का उपयोग किस प्रकार करें उसको लेकर ट्रेनिंग दी है उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ भूकंप के दौरान लोगों को क्या-क्या सावधानी रखनी है। रेखा की हिमाचल प्रदेश भूकंप में जोन 4,5 में है ऐसे में लोगों को जिस प्रकार फर्स्ट एड किट रखती है इस तरह भूकंप में भी एक इमरजेंसी किट जिसमें ड्राई फ्रूट और जरूरत् का सामान रखना चाहिए उन्होंने कहा कि भूकंप के दौरान 10 से 15 सेकंड में ज्यादा पैनिक नहीं होना है और घर के अंदर या ऑफिस के अंदर कोई ऐसा स्थान चूज करना है जहां पर सुरक्षित बचाव हो सके उन्होंने कहा कि भूकंप के दौरान भगदड़ नाम मचाई और कहां पर हो वहीं पर ही अपने आप को सुरक्षित बचाने के लिए जगह का चयन करें और इमरजेंसी में अपने सेफ्टी का ध्यान रखें।



