कुल्लूटेक्नोलॉजीबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

भुंतर स्थित हवाई अड्डे पर हैंगर बनने से एनसीसी विंग के कैडेटों माइक्रोलाइट एयर क्राफ्ट उड़ाने की प्रशिक्षण सुविधा मिल सकेगी-तोरूल एस रवीश

कहा-हेंगर बन जाने पर कैडेटों को एयरक्राफ्ट प्रशिक्षण के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा

न्यूज मिशन
कुल्लू 05 सितंबर।
उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने भुंतर स्थित हवाई अड्डे पर निर्माणाधीन एनसीसी हैंगर के कार्य की प्रगति को लेकर एक बैठक की अध्यक्षता की । उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माणाधीन हैंगर के कार्य तेजी ला कर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए ताकि जिले के एनसीसी एयर विंग के कैडेटों को यहीं एयरक्राफ्ट के प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने लोक निर्माण ,जल शक्ति व लोक निर्माण विभाग के इलेक्ट्रिक विंग के अधिकारियों को शेष बचे कार्य का शीघ्र टेंडर करके कार्य आरम्भ करने को कहा ताकि सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने, विद्युत उपकरण इत्यादि लगाने का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जा सके। तोरुल एस रवीश ने कहा कि भुंतर स्थित हवाई अड्डे पर हैंगर के बन जाने से जिले के एनसीसी विंग के कैडेटों यहां पर ही माइक्रोलाइट एयर क्राफ्ट उड़ाने की प्रशिक्षण सुविधा मिल सकेगी। अभी एनसीसी एयर विंग कैडेटों को एयरक्राफ्ट प्रशिक्षण के लिये प्रदेश से बाहर जाना पड़ता है। जिस कारण कई केडेट प्रदेश से बाहर प्रशिक्षण लेने के लिए जाने में असमर्थ हो जाते है।
उल्लेखनीय है कि कुल्लू स्थित भुंतर हवाई अड्डे पर माइक्रोलाइट एयर क्राफ्ट के लिए हैंगर न होने के चलते अभी एयरक्राफ्ट को रखने की सुविधा यहाँ नहीं है । हेंगर बन जाने पर कैडेटों को एयरक्राफ्ट प्रशिक्षण के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
इस अवसर पर एनसीसी के विंग कमांडर कुणाल शर्मा, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के भुंतर स्थित अधिकारीयों के अलावा, एसी टू डीसी शशि पाल नेगी, लोक निर्माण, जल शक्ति, उच्च शिक्षा विभाग सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now