बंजार विधायक ने वन कटान के मामले में झूठे आरोप लगाकर सरकार को बदनाम करने का किया प्रयास -केहर सिंह खाची
कहा- जंगल मे 16 पेड़ो के अवैध कटान के मामले में एफआईआर दर्ज विभागीय अधिकारी भी कर रहे जांच पड़ताल

हिमाचल में पहली बार वन निगम को जंगलों में वन संपदा से हुआ करोड़ो रूपये मुनाफा
न्यूज मिशन
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश निगम के उपाध्यक्ष कर सिंह खाची ने कुल्लू में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बंजारा में वनों के अवैध कटान पर स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बंजार विधानसभा के विधायक सुरेंद्र शौरी ने जिस प्रकार वन कटान को लेकर सरकार को बदनाम करने की कोशिश की है उन्होंने कहा कि मैं उसे जगह का भी दौरा किया है और ऐसे में वहां पर फॉरेस्ट कॉरपोरेशन के द्वारा 836 पेड़ों को काटने के लिए ठेका दिया गया है उन्होंने कहा कि ऐसे में वहां पर 16 हरे पेड़ों को काटने पर वन विभाग के द्वारा एफआईआर दर्ज की गई है उन्होंने कहा कि इस मामले में विभागीय अधिकारी जांच कर रहे हैं लेकिन जिस प्रकार स्थानीय विधायक के द्वारा 400 पेड़ों को काटने की बात कही गई है वह झूठी है उन्होंने कहा कि बंजार में जहां पर फॉरेस्ट कारपोरेशन के द्वारा वहां पर 836 गिरे सूखे पेड़ो 570 पेडों से 11 हजार सिलिपर निकाले गए है। उन्होंने कहा कि बंजार के जंगल मे 260 पेड़ों को काटने के लिए ठेकेदार को जल्द कार्य पूरा करने के भी निर्देश दिए गए। कर सिंह खाती ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बैलेंस शीट तैयार की गई है जिसमें फॉरेस्ट कारपोरेशन को पहली बार करोड़ों रुपए का मुनाफा हुआ है उन्होंने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग का फॉरेस्ट कॉर्पोरेशन में जगह-जगह सरकार को करोड़ो रूपये फायदा फायदा हुआ है उन्होंने कहा कि फॉरेस्ट कॉरपोरेशन निरंतर जंगलों में संपदा जो सुखी है और गिरे हुए पेड़ है उनको कारपोरेशन के माध्यम से समय पर इमारती लकड़ी इकठ्ठा कर सेल की जा रही है जिससे सरकार को करोड रुपए का फायदा हो रहा है उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी पार्टियों के नेताओं कार्यकर्ताओं पदाधिकारी को पौधारोपण अभियान में अधिक से अधिक पौधे लगाकर संरक्षण करना चाहिए ताकि भविष्य में हिमाचल प्रदेश हरा-भरा हरियाली और सुंदरता बनी रहे इसके लिए सभी का सामूहिक प्रयास जरूरी है



