
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण महा अभियान के अंतर्गत निकाली जागरूकता रैली
उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने हरी हरी झंडी दिखाकर किया पोषण महा अभियान का शुभारंभ
न्यूज मिशन
कुल्लू
पूरे देश भर में जहां राष्ट्रीय पोषण महा अभियान की शुरुआत हुई वहीं कुल्लू जिला में भी महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से एक महा तक राष्ट्रीय पोषण महा अभियान का शुभारंभ उपयुक्त कुल्लू टोल स रवीश ने किया इस मौके पर उन्होंने महिलाओं के जनसमूह को हरी झंडी दिखाते हुए राष्ट्रीय महिला अभियान की शुरुआत की। महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 30 सितंबर तक पूरे जिला भर में इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था खानपान के लिए किन-किन पोषण तत्वों का उपयोग करना है इसको लेकर जानकारी दी जाएगी ताकि भविष्य में बच्चों में कुपोषण जैसी बीमारियां ना हो इसके लिए इस अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया जाएगा ।।
उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा 30 सितंबर पोषण महा अभियान चलाया जा रहा है जिसको लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जागरूकता रैली निकाली गई है उन्होंने कहा कि 1095 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पूरे जिला भर में यह अभियान चलाया जाएगा इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को पोषण तत्वों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी और इसके अलावा छोटे बच्चों को न्यूट्रीशन को लेकर भी जानकारी दी जाएगी ताकि मां अपने बच्चों का स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कुपोषण जैसी विभिन्न बीमारियों की रोकथाम के लिए भी इस अभियान के तहत कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से एक पेड़ मां के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण के लिए भी चलाया जा रहा है जिसके तहत 6000 से अधिक वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है।



