कुल्लू जिला में ग्रामीणों ने देव आदेश पर 200 वीघा वन भूमि पर भांग की खेती की नष्ट
सारी कोठी के ग्रामीणों ने नशा मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प दुनियां को नशा मुक्त समाज का बनाने का दिया संदेश

25 गांव के हजारों लोगों ने युवा पीढ़ी को नशे के चुंगल से बचाने और तस्करी को रोकने के लिए नष्ट की चरस की खेती
पूर्व सांसद पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने सारी कोठी के ग्रामीणों द्वारा भांग नष्ट करने के कार्य की सराहना,
कहा-समस्त देवी देवताओं ने जंगलों में भांग की खेती करने के पर जताई नाराजगी,
जंगल मे भांग उगाने के कारण गायों को घास न मिलने से हो रही मौतें
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला की सारी कोठी के ग्रामीणों ने देव आदेश पर 200 वीघा से वन भूमि पर भांग की खेती को नष्ट किया है। सारी कोठी के जंगल में नशा तस्करों ने अवैध रूप से वन भूमि में सैकड़ो वीघा वन भूमि में भांग की खेती की थी ऐसे में सारी कोठी के समस्त देवी देवताओं ने इसको लेकर नाराजगी जाहिर की थी जिस पर माता भुवनेश्वरी के देव आदेश पर जंगल मे भांग की खेती को नष्ट करने के लिए 25 गांव के हजारों ग्रामीणों ने 2 चरणों में 200 से अधिक वीघा वन भूमि पर भांग की खेती नष्ट की है। सारी कोठी के ग्रामीणों ने नशा मुक्ति समाज बनाने का संकल्प लिया है और दुनिया को नशा मुक्त समाज बनाने के लिए संदेश दिया है। उधर देवी देवताओं ने देववाणी में जंगलों में बड़े पैमाने पर भांग की खेती पर नाराजगी जाहिर की है जिससे जंगलो में ससाल दर साल बड़े पैमाने पर भांग की खेती से जंगलों में मवेशियों के लिए चारे की कमी के कारण गायो की मौत हो रही है।ऐसे में देवी देवताओं ने जंगलो में कुदाल लगाने भांग की खेती करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए भांग की खेती को नष्ट करने के निर्देश दिए है। जिससे सारी कोठी के हजारों ग्रामीणों ने 200 वीघा वन भूमि से भांग की खेती को नष्ट किया है।जो कुल्लू जिला और प्रदेश के लिए नष्ट मुक्त समाज बनाने के लिए संदेश् दिया है।
पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि माता भुवनेश्वरी ने देव आदेश में कहा कि मेरे पिंडा प्राण में अथार्त जंगलों में कुदाल लगाकर भांग विजाई की जिससे गायों के लिए गऊ चर में लगाई भांग को नष्ट करो अन्यथा जंगलों में गायों के लिए घास नहीं होगा जिससे गायों की मौतें ही रही है। उन्होंने कहा कि सारी कोठी के जंगलों में ढाई तीन सौ से अधिक वन भूमि पर भांग की खेती को ग्रामीणों ने नष्ट किया है उन्होंने कहा कि गऊ के लिए देवी देवता भी चिंतित है ऐसे में गऊ माता के संरक्षण में मैं भी प्रयास कर रहा हूँ तूने कहा कि मैं अब अपने जीवन के अंतिम चरण में मैं भी गौ सेवा करूं जिससे भविष्य में गौ माता का दर्जा बरकरार रहे वह समाज के लिए अच्छा रहेगा।
Add reaction



