14 दिव्यांगजन को 31 अगस्त 2024 को जिला अस्पताल कुल्लू में मेडिकल बोर्ड देगा दिव्यांगता प्रमाण पत्र

न्यूज मिशन
कुल्लू 29 अगस्त 24
उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस कुल्लू तोरुल एस रवीश ने जानकारी देते हुए कहा कि जिला रेड क्रॉस सोसाइटी कुल्लू द्वारा आदर्श जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र कुल्लू के माध्यम से गत दिवस विकासखंड कुल्लू की ग्राम पंचायत मझाट में दिव्यांगता पुनर्वास आंकलन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 31 व्यक्तियों ने भाग लिया जिनमें से 13 सामान्य तथा 18 दिव्यांगजनों का पंजीकरण हुआ। इन शिविरों में 14 ऐसे दिव्यांगजन पाए गए जिनकी दिव्यांगता का आकलन मेडिकल बोर्ड द्वारा हो चुका है तथा विकलांगता राहत भत्ता प्राप्त कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त उनकी दिव्यांगता को मद्देनजर रखते हुए उनकी अन्य पुनर्वास आवश्यकताओं का आकलन किया गया जिनमें तीन व्यक्तियों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए मौके पर केस तैयार किये गए, दो व्यक्तियों की सुनने की क्षमता का आकलन करके एक दिव्यांगजन को सुनने की मशीन उपलब्ध करवाने के लिए केस तैयार किया गया। इसके अतिरिक्त एक दिव्यांगजन को स्वयं रोजगार प्रशिक्षण के लिए चिह्नित किया गया ।
शिविर में मानसिक रूप चार व्यस्क दिव्यांगजन ऐसे पाए गए तथा उन्हें कानूनी संरक्षता नियुक्ति की आवश्यकता थी, इस बारे उनके संरक्षकों को पूर्ण जानकारी अवगत करवाते हुए आवश्यक दस्तावेज़ उपलब्ध करवाने के लिए सलाह दी गई ताकि कानूनी संरक्षता के मामले तैयार किए जा सके ।
उपरोक्त शिवरों में 4 नए दिव्यांगजनों की पहचान की गई तथा उन्हें 31 अगस्त 2024 को जिला अस्पताल कुल्लू में मेडिकल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत होकर दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने की विस्तृत जानकारी दी गई।
शिविर में ग्राम पंचायत मझाट के सदस्य और आशा वर्कर आंगनबाड़ी वर्कर तथा स्थानीय निवासियों ने भी आग लिया। उपस्थित लोगों को विकलांगता की शीघ्र पहचान करने, विकलांगता की रोकथाम बारे तथा सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को दी जा रही विभिन्न सुविधाओं एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई ।
शिविर में नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र भुंतर की चिकित्सक तथा समन्वयक ने भी भाग लेकर उपस्थित जनसमूह को नशों के कुप्रभावों के बारे विस्तृत जानकारी दी तथा नशा निवारण के लिए उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी गई ।



