भूषण सिंह ठाकुर 2 वोटों से जीतकर बने कुल्लू ऑटो यूनियन कुल्लू के अध्यक्ष
संजय कपूर पांचवी बार चुने गए ऑटो यूनियन कुल्लू के महासचिव

ज्यादा किराया वसूलने वाले ऑटो चालकों पर होगी कारवाई-भूषण ठाकुर
न्यूज मिशन
कुल्लू
जिला कुल्लू मुख्यालय ढालपुर में कुल्लू ऑटो यूनियन के चुनाव शांति पूर्वक संप्नन हुए । जिसमें ऑटो यूनियन कुल्लू के 275 सदस्यों में से 265 सदस्यों मतदान में भाग लिया जिसमें अध्यक्ष पद के लिए भूषण सिंह ठाकुर और राज कुमार में कड़ी टक्कर हुई। भूषण सिंह ठाकुर ने राज कुमार को 2 वोटों से कराकर अध्यक्ष पद पर काबिज हुए । वही संजय कपूर ने प्रेम ठाकुर को41 वोटों से हराकर पांचवीं बार ऑटो यूनियन का महासचिव बने। इसक उपप्रधान पद के लिए हीरा सिंह ने ओमिंद्र सिंह को 38 वोटों से हराकर दूसरे बार उपप्रधान बनें। इसके अलाव कोषाध्यक्ष । अध्यक्ष पद के लिए भूषण ठाकुर और पूर्व प्रधान राजकुमार चुनावी मैदान में उतरे थे और मात्र 2 वोटो से भूषण ठाकुर ने अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। ब्राहमण पंचायत में पुर्व में उपप्रधान पदों पर कार्य किया हैं।
नवनियुक्त अध्यक्ष भूषण सिंह ठाकुर ने ऑटो चालकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह आगामी समय में ऑटो चालकों की समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखेंगे। वहीं अब जल्द ही कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा। इसके अलावा ऑटो यूनियन के कार्यालय में एक शिकायत पेटी भी रखी जाएगी। जिसमें अधिक किराया वसूलने संबंधी शिकायत आम जनता पेटी में जमा करवा सकते हैं। अगर ऑटो चालकों के द्वारा ज्यादा किराया वसूला गया होगा तो यूनियन के द्वारा भी उसे ऑटो चालक पर कार्रवाई की जाएगी।
महासचिव संजय कपूर ने कहा कि ऑटो चालकों के भरोसे से वे पांचवीं बार महासचिव बने हैं और ऑटो चालकों की जो भी समस्या है। उन्हें आरटीओ तथा प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाएगा। आने वाले समय में अब जल्द ही ऑटो यूनियन की बैठक भी आयोजित की जाएगी और यूनियन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी रूपरेखा तैयार की जाएगी।
नवनियुक्त प्रधान हीरा सिंह ने कहाकि ऑटो यूनियन के सभी सदस्यों ने जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहाकि ऑटो ऑप्ररेटर की मांगों को पूरा करने के लिए प्रशासन के समक्ष उठाएगें।उन्होंने कहाकि सभी ऑटो ऑप्ररेटरों सदस्यों से आशा करता हूं लोगों की सेवा के लिए जायज किराया लेंगे जो यूनियन के द्वारा निर्धारित किया है।



