कुल्लू जिला मुख्यालय में अचानक बरसे झमाझम मेघ लोगों को गर्मी से मिली बड़ी राहत
बारिश से किसाने बागबानो की फसलों को भी मिली संजीवनी

अचानक कोई बारिश से राहगीरों को हुई गंतव्य तक पहुंचाने के लिए भारी परेशानी
न्यूज मिशन
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के देवभूमि कुल्लू जिला मुख्यालय में अचानक बहुत दिनों के बाद बारिश होने से किसने बागबानो और आम जनता को बड़ी राहत मिली है ऐसे में शाम के समय हुई अचानक तेज बारिश से राहगीरों को भारी दिखतों का सामना करना पड़ा है वही बारिश होने से तापमान में हल्की गिरावट हुई है जिससे लोगों को गर्मी से भी निजात मिली है और मौसम सुहावना हुआ है।
स्थानीय निवासी नारायण महंत ने कहा कि कुल्लू जिला मुख्यालय में बहुत दिनों के बाद अचानक बारिश हुई है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है और फसलों को भी संजीवनी मिली है उन्होंने कहा कि अपने 70 साल के जीवन में मैंने पहली बार इतनी ज्यादा गर्मी महसूस की है जिससे कुल्लू जिला में भी लोगों को गर्मी से परेशानियों का सामना करना पड़ा है उन्होंने कहा कि अचानक हुई बारिश से मौसम सुहावना हुआ है और तापमान में भी हल्की गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
स्थानीय निवासी तेजेंद्र सिंह ने कहा कि कुल्लू जिला मुख्यालय में अचानक से बारिश हुई है इससे तापमान में हल्की गिरावट हुई है और सबसे ज्यादा लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है और मौसम सुहावना हुआ है



