कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

मुख्य संसदीय सचिव वन ऊर्जा पर्यटन एवं परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने आज विधायक प्राथमिकता के कार्यों को लेकर परिधि गृह कुल्लू में लोक निर्माण विभाग तथा जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक ली

न्यूज मिशन
कुल्लू 21 अगस्त।
मुख्य संसदीय सचिव वन ऊर्जा पर्यटन एवं परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने आज विधायक प्राथमिकता के कार्यों को लेकर परिधि गृह कुल्लू में लोक निर्माण विभाग तथा जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक ली।
सीपीएस ने कहा कि विधायक प्राथमिकता में बनाई जाने वाली सड़कों के फॉरेस्ट क्लीयरेंस तथा टेंडर प्रक्रियाओं की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई तथा दूर दराज के इलाकों में सड़कों से वंचित गांव के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत कुछ सड़कों के निर्माण को जोड़ा गया है।
उन्होंने कहा कि व्यास, तीर्थन तथा पार्वती नदी के तटों को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य करना भी एक चुनौती है, जिसके लिए फ्लड मिटिगेशन के अंतर्गत हम इन तटों को सुरक्षित करने का कार्य कर रहे हैं राज्य में बाढ़ से सुरक्षा के लिए इस वर्ष जिला कल्लू के लिए फ्लड मिटिगेशन के अंतर्गत सबसे अधिक धनराशि प्रदान की गई है l
उन्होंने कहा कि कुल्लू में सरवरी खड्ड से भुंतर तक के क्षेत्र को तटीकरण के लिए बजट के अन्तर्गत लाया गया है तथा साथ ही कुछ आवश्यक स्थानों पर ड्रेजिंग का कार्य करने के लिए भी प्रभावी नीति बना रहे हैं। इन्होंने कहा कि इस वर्ष दशहरे के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री कुल्लू जिला का दौरा करेंगे तथा विभिन्न योजनाओं के कार्यों की आधारशिला भी रखेंगे l
उन्होंने कहा कि इन बैठकों में कुल्लू जिला के बंजार, मनाली सहित विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए आगामी समय में कार्यों में तेजी लाने के लिए भी निर्देशित किया गया है l
बैठक में एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां सहित लोक निर्माण विभाग तथा जल शक्ति विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now