बड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

रविवार को मलाणा के लिए लगभग 1200 किलोग्राम राशन भेजा

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति रोज की जा रही है।

न्यूज मिशन
कुल्लू 18, अगस्त
मणिकर्ण घाटी का दूरदराज गांव मलाणा गत दिनों हुए भारी वर्षा से संपर्क सड़क के क्षतिग्रस्त हो जाने के साथ जहां शेष विश्व से कट गया है। वहीं पर प्रशासन जरूरी राशन तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। मलाणा गांव के लिए प्रतिदिन राशन भेजा जा रहा है।
शनिवार को भी मजदूरों के माध्यम से मलाणा के लिए डेढ क्विंटल राशन भेजा गया था तथा रविवार को 22 मजदूरों की सहायता से लगभग 1200 किलोग्राम राशन भेजा गया।
उन्होंने कहा कि राशन में आटा, चावल, दालों सहित टमाटर प्युरी तेल इत्यादि आवश्यक वस्तुएं भेजी जा रही हैं।
एसडीएम विकास शुक्ला ने ग़ैर सरकारी संस्था एडीएच का भी मदद करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now