कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

रोटरी क्लब कुल्लू नव चेतना संस्था के दिव्यांग बच्चों द्वारा तैयार की गई राखियों को स्कूलों में करेगा वितरित l

दिव्यांग बच्चों द्वारा नेक कार्य में यथासंभव अपना अपना योगदान दें

न्यूज मिशन
कुल्लू
देवभूमि कुल्लू में आने वाले रक्षा वन्धन के त्योहार को मद्देनज़र रखते हुए कुल्लू के विभिन्न स्कूलों में नव चेतना संस्था के (दिव्यांग)बच्चों द्वारा तैयार की गई राखियों को वितरित किया जाएगा l जानकारी देते हुए रोटरी क्लब कुल्लू के अध्यक्ष अंशुल पराशर ने बताया कि रक्षा बंधन के त्योहार के लिए नव चेतना के बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर सुंदर राखियाँ तैयार की गई हैं l जिन्हें कुल्लू के विभिन्न स्कूलों के बच्चों को वितरित किया जायेगा l जिससे इन बच्चों का मनोबल बढ़ेगा l उन्होंने आम जनता ,बच्चों के अभिभावकों ,स्कूल के प्राध्यापकों से भी अपील की है कि इस नेक कार्य में यथासंभव अपना अपना योगदान दें l गौर रहे कि रोटरी क्लब कुल्लू नव चेतना संस्था के साथ गत वर्षों से जुड़ा है व संस्था को समय समय पर अपना सहयोग देता आया है व भविष्य में भी इस संस्था को सहयोग करता रहेगा l उन्होंने इस नेक कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत भारती स्कूल कुल्लू ,ओएलएस स्कूल कुल्लू,डी० ए ०वी०स्कूल मोहल,ब्रह्म ऋषि स्कूल रघुनाथपुर व जरड़ का विशेष रूप से धन्यवाद किया l इन बच्चों द्वारा तैयार की गई राखियों को कोई भी ख़रीदना चाहेगा तो इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं l 8580610199,94596 64572,9816002585

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now