कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

प्रोजेक्ट प्रभावित पंचायतों के प्रधान लाडा के पैसे खर्च यूसी जल्द जमा करवाएं-सुंदर सिंह ठाकुर

कहा-बाढ़ प्रभावित पंचायत में स्कीमों को बदलने और शैल्फ को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की

बैठक में पंचायत प्रधानों जिला परिषद सदस्य ने ब्लॉक2 और जिला शेयर के खर्च करने पर उठाए सवाल मांगी सूची
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय बचत भवन के सभागार में लाडा ( लोकल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ) की बैठक सीपीएस एवं अध्यक्ष लोकल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी सुंदर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी और विधायक आनी लोकेंद्र कुमार,डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश, एडीएम अश्वनी कुमार सहित प्रभावित पंचायत के प्रधान,बीडीसी , जिला परिषद सदस्यों ने भाग लिया बैठक में लोकल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी की प्रभावित पंचायत और प्रभावित एरिया ब्लॉक शेयर और जिला शेयर से विकास कार्यों पर खर्च की गई राशि और पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई बैठक में सभी पंचायत में लाडा के तहत होने बाले विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई इस बैठक में विभिन्न पंचायत के प्रस्तावित विकास कार्यों को भी सैद्धांतिक स्वीकृत प्रधान की और सभी पंचायत प्रधानों से विकास कार्यों को लेकर यूसी यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट जल्द जमा करने के निर्देश दिए इस दौरान चेयरमैन लाडा एवं सीपीएस सुंदर सिंह पंचायत प्रधानों से विभिन्न विकास कार्यों को धरातल पर पूरा करने के लिए आग्रह किया ताकि विभिन्न विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं मिल सके।

-सीपीएस एवं अध्यक्ष लोकल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी सुंदर सिंह ठाकुर सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रोजेक्ट प्रभावित पंचायतें प्रोजेक्ट प्रभावित जोन में उसे प्रोजेक्ट की कैपिटल इनकम का डेट प्रतिशत प्रभावित पंचायत और एरिया के साथ-साथ ब्लॉक और जिला शेयर में खर्च किया जाता है जनवरी में पहली बैठक की गई थी और अब अगस्त में दूसरी बैठक हुई है जिसमें एनएचसी स्टेज 2,3 और रामपुर परियोजना लुहरी परियोजना, एचपीसीएल सैंज हाइड्रो प्रोजेक्ट यह मुख्य प्रोजेक्ट है जिसे पंचायत को शेयर बजट खर्च किया जाना है उन्होंने कहा कि आज सभी पंचायत के प्रधानों से इस बजट के उस यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट जल्द जमा करने का अनुरोध किया है उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की पंचायत में स्कीमों को बदलने के लिए भी कहां है और प्राथमिकता के आधार पर प्रभावित क्षेत्रों में लाडा शेयर का पैसा खर्च किया जाना चाहिए उन्होंने कहा कि ब्लॉक और जिला शेयर से भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लिए पैसा खर्च दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट प्रबंधन के अधिकारियों के साथ भी बैठक की जा रही है ऐसे में सर से कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी फंड को लेकर भी चर्चा की जाएगी ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाओं उपलब्ध की जा सके

जलूगां पंचायत प्रधान देवेंद्र शर्मा ने कहा कि लाडा मैं वर्ष 2012 और 2013 में लाडा के पैसों का वितरण विधायक के द्वारा किया जाता था और विधायक इस पैसे के वितरण कर अपनी वाहवाही लूटते थे। रेखा की उसके बाद जब इस बात को उठाया गया तो इसमें प्रभावित पंचायत प्रभावित एरिया ब्लॉक और जिला शेयर चार भागों में बांटा गया। उन्होंने कहा कि पिछले 1 साल से लड़ा के पैसों के सेल्फ की स्वीकृति चार-चार महीने तक नहीं मिल पा रही है जिसके चलते पंचायत में प्रधान विकास कार्यों को धरातल पर समय पर पूरा नहीं कर पा रहे हैं और इसीलिए यह कारण है कि प्रधान यूसी यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट जमा नहीं करवा पा रहे हैं उन्होंने कहा कि जिला शेयर निम्न अनुसार जिला परिषद के माध्यम से शेल्फ आवंटन किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला शेयर में 20 प्रतिशत में से 10% जिला और 10 प्रतिशत बीडीसी के माध्यम से आवंटित किया जाए।उन्होंने कहा कि वह जैसे ग्राम सभा से शेल्फ पारित कर पंचायत को सीधे पैसा आता है उसी पैटर्न पर ब्लॉक औऱ जिला शेयर का आवंटन किया जाए।

जिला परिषद सदस्य रेखा गुलेरिया ने कहा कि लाडा की बैठक में मैंने हाउस में भी बात रखी की 15% जो ब्लॉक और 15 प्रतिशत जिला शेयर है उसमें। जिला शेयर जिला परिषद सदस्यों और ब्लॉक शेयर बीडीसी के माध्यम से उनकी अनुशंसा पर बांटा जाए उन्होंने कहा कि ब्लॉक और जिला शेयर सीपीएस महोदय अपनी अनुशासन पर स्वीकृत कर रहे हैं उन्होंने कहा कि मैं बैठक में सुझाव दिया है कि स्वास्थ्य संस्थानों और शिक्षण संस्थाओं और गांव में सामुदायिक विकास कार्यों पर खर्च किया जाए जिसके लिए जिला परिषद सदस्यों की अनुशंसा पर खर्च किया जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now