कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

सांसद कंगना रनौत तथ्यों पर बात करें अन्यथा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे घेराव-सेस राम आजाद

कहा- भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने भी आपदा में सरकार के प्रयासों की सराहना

आपदा में विपक्ष पक्ष के लोग एकजुटता के साथ सामंजस्य से करे पीड़ितों का सहयोग
न्यूज मिशन
कुल्लू

कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कुल्लू में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अगस्त को कुल्लू जिला के समेज और बागीपुर में भारी त्रासदी हुई है ।उसके बाद मुख्यमंत्री ,उपमुख्यमंत्री ,लोक निर्माण मंत्री और सांसद के द्वारा वहां पर बाढ़ पीड़ितों मदद के लिए पहुंचे उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से भी वहां पर राहत और बचाव कार्य के लिए आठ पोकलेन वहां पर कार्य कर रही है और अब तक 10 लोगों के शब्द बरामद किया गए हैं उन्होंने कहा कि इसके अलावा लापता लोगों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार चल रहा है उन्होंने कहा कि बागी पल में वैली ब्रिज का कार्य पूरा हुआ है और वहां पर लोगों की आवाजाही के लिए सुविधा बहाल की जा रही है । उन्होंने कहा कि इसके अलावा मणिकर्ण घाटी के मलाणा में बादल फटने के बाद चौकी ,बलाधी, और शाट सब्जी मंडी भवन को भारी नुकसान हुआ है प्रशासन और सरकार की तरफ से राहत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सांसद कंगना रनौत ने प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री महोदय पर अनाप-शनाप टिप्पणी की है और यह कहा कि प्रदेश में सुख को सरकार ने गढ़ाकोटा है और उसकी भरपाई करना मुश्किल है उन्होंने कहा कि इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र से जो पिछली बार त्रासदी में 1800 करोड रुपए की राशि जारी की है उसमें भी भ्रष्टाचार हुआ है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार को 700 करोड रुपए नेशनल डिजास्टर फंड से दिया है। जो केंद्र से हिमाचल को आना ही था उन्होंने कहा कि ऐसे में सांसद कंगना तथ्यों के साथ बात करें अन्यथा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सांसद का खिलाफ करेंगे उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आपदा में हिमाचल प्रदेश को साढे 13000 करोड रुपए का नुकसान हुआ है और ऐसे में केंद्र की तरफ से कोई विशेष पैकेज नहीं मिला लेकिन प्रदेश सरकार ने अपने स्तर पर 4500 करोड़ रूपया आपका प्रभावित परिवारों को डिस्ट्रीब्यूशन किया और प्रदेश की 22 सड़कों को दुरुस्त किया उन्होंने कहा कि पिछली आपदा में 500 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए थे जबकि2400 मकान को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा था। जिसके लिए सरकार की तरफ से 28 करोड़ रूपया आपदा प्रभावित परिवारों को वितरित किया गया है और 10 करोड रुपए की और राशि प्रभावित परिवारों को जारी की गई है उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकार ने जल शक्ति विभाग को 40 करोड रुपए और 30 करोड रुपए लोक निर्माण विभाग को दिया और इसके अलावा मिटिगेशन फंड में भुंतर मणिकरण सड़क को 38 करोड़ रुपये से जगह-जगह पर फ्लड प्रोटेक्शन बाल लगाई गई उन्होंने कहा कि इस फ्लैट प्रोटेक्शन बल के कारण इस बार बाढ़ से नुकसान नहीं हुआ उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री जनता कुमार ने भी आपदा में प्रदेश सरकार के राहत बचाव कार्यों की सराहना की है और यही नहीं ₹100000 उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में भी दान दिया है उन्होंने कहा कि इस सप्ताह की घड़ी में विपक्ष के नेता भी सरकार के साथ शाम जैसे स्थापित कर त्रासदी में लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं उन्होंने कहा कि ऐसे में सांसद कंगना रनौत से भी यह आग्रह करते हैं कि वह केंद्र से आपका प्रभावित परिवारों की मदद के लिए विशेष पैकेज की मांग कर प्रदेश को मदद करें ताकि आपका प्रभावित क्षेत्र में लोगों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मदद करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सभी अधिकारी कर्मचारी इस त्रासदी में प्रभावित परिवारों के लिए दिन-रात युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रशासन सरकार की तरफ से सभी प्रभावित क्षेत्रों में सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं बहाल करने का प्रयास कर रहा है उन्होंने कहा कि मलाणा में जिस प्रकार स्थानीय लोगों के द्वारा लकड़ी का पुल निर्माण किया गया है और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रयास कर रहे हैं सरकार से आग्रह है कि प्रशासन के माध्यम से मलाणा वासियों मदद की जा सके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now