कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

भुंतर के होटल में वेश्यावृत्ति के धंधे में 2 महिलाएं गिरफ्तार

नेपाल की 8 युवतियों को किया रेस्कयू

वेश्यावृत्ति के धंधे की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
न्यूज मिशन
कुल्लू

कुल्लू जिला के भुंतर में सब्जी मंडी के समीप एक होटल में पुलिस ने रेड की। वेश्यावृत्ति के धंधे की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस प्रकरण में पुलिस ने आधा दर्जन लड़कियों को रैेस्क्यू किया है, जिनके बयान दर्ज किए गए। मामले में देर रात तक कार्रवाई चलती रही। पुलिस के अनुसार इस होटल में लंबे समय से यह काम चल रहा था। लगातार आ रही शिकायतों पर पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई को अंजाम दे दिया और लड़कियों को रैस्क्यू किया। पुलिस का कहना है कि भुंतर और कुल्लू के कुछ अन्य होटल भी हैं, इनको लेकर ऐसी शिकायतें आ रही हैं।
भुंतर में ब्यास नदी के किनारे एक अन्य होटल रैड लाइट एरिया की तरह है। मनाली में इस प्रकार की कार्रवाई पहले भी हुई है और नौकरी का झांसा देकर लाई गई लड़कियों को वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेला गया था, बाद में पुलिस ने उन्हें रेस्क्यू किया। मनाली में कई होटल ऐसे हैं जहां पर यह काम धड़ल्ले से चल रहा है। ग्राहक ढूंढने के लिए बाकायदा पगार देकर लोग रखे गए हैं। अब भुंतर में हुई कार्रवाई से होटल कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है। एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने भुंतर में हुई कार्रवाई की पुष्टि की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now