कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

मणिकर्ण घाटी के तोष में बादल फटने से 3 दुकानें और 1 पुल बहा एक होटल को भी पहुंचा नुक्सान – तो रूल एस रवीश

कहा- राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया

पलचान के पास नाले में फिर बाढ़ का मलवा मनाली लेह नेशनल हाईवें कई घंटें रहा बाधित
मनाली लेह नेशनल हाईवे में पचलन से अटल टनल रोहतांग 11 बजे से 3 बजे तक ट्रैफिक बंद
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला की मनिकर्ण घाटी के तोष की ऊंची पहाड़ियों में बादल फटने से तोष नाले में भारी बाढ़ के चलते 3 अस्थाई दुकानें 1 पुल और एक होटल को नुकसान हुआ है। जिसके चलते तोष गांव की कनेक्टिविटी बाधित हुई है वहीं प्रशासन की तरफ से राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया है। तोष नाले में भारी बाढ़ से तोष गांव की कनेक्टिविटी बाधित हुई है जिसके चलते ग्रामीणों को आजावाही के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वीओ- उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कहा कि मणिकर्ण घाटी के तोष गांव की ऊंची पहाड़ियों में बादल फटने से नाले में भारी बाढ़ से 3 दुकान और एक पुल बाढ़ में बह गया है जबकि एक होटल को भी निचली मंजिल को नुकसान हुआ है उन्होंने कहा कि प्रशासन की राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया है प्रशासन की तरफ से कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए कार्य किया जा रहा है।उन्हेंने कहाकि मनाली लेह नेशनल हाईवे में पलचान के पास फिर बाढ़ से मलवा सड़क पर आने से सड़क यातायात बाधित हुआ था जिसको बहाल कर दिया है।उन्होंने कहाकि 11 बजे से 3 बजे तक पलचान से अटल टनल रोहतांग के लिए ट्रैफिक 4 घंटे बंद है इस दौरान रोहतांग दर्रे से होकर ट्रैफिक बहाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now