अन्यबड़ी खबरलाहुल और स्पीतिहिमाचल प्रदेश

पुलिस ने ढूंढे मनाली से काजा घूमने निकले 8 व्यक्ति, आपातकालीन संचार में सोशल मीडिया के महत्व को रेखांकित करती है यह घटना – मयंक चौधरी

न्यूज़ मिशन
काजा
जिला लाहौल स्पीति पुलिस ने मनाली से काजा घूमने निकले 8 व्यक्तियों को सुरक्षित ढूंढ निकाला है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन 8 व्यक्तियों का ग्रुप बीते दिन मनाली से काजा घूमने के लिए घर से निकला था। लेकिन परिजनों से उनका संपर्क नहीं हो पा रहा था।
जिसके चलते परिजनों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया, और अपने ट्विटर हैंडल पर 8 व्यक्तियों से संपर्क न होने को लेकर ट्वीट किया।
परिजनों द्वारा सोशल मीडिया पर ट्वीट पर मेसेज
परिजनों द्वारा सोशल मीडिया पर ट्वीट पर मेसेज देखने के बाद एसपी लाहौल स्पीति मयंक चौधरी ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए एक पुलिस टीम का गठन कर खोए हुए व्यक्तियों की तलाश के लिए रवाना किया। पुलिस टीम ने जल्द ही सभी व्यक्तियों को सुरक्षित ढूंढ निकाला।
वहीं एसपी लाहौल स्पीति मयंक चौधरी ने बताया कि उन्हें बीते दिन मनाली से काज़ा की यात्रा करने वाले आठ व्यक्तियों के बारे में ट्विटर के माध्यम से जानकारी मिली कि उनसे संपर्क नहीं हो रहा है।
उन्होंने बताया कि त्वरित कार्रवाई और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के माध्यम से सभी व्यक्तियों को सुरक्षित रूप से ढूंढ लिया गया है।
उन्होंने कहा कि यह घटना आपातकालीन संचार में सोशल मीडिया के महत्व को रेखांकित करती है और सामुदायिक चिंताओं को तेजी से और प्रभावी ढंग से संबोधित करने की हमारी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now